-->

Breaking News

महिला स्वसहायता समूह बनें आजीविका संवर्धन के माध्यम "सफलता की कहानी"

रीवा : अन्त्योदय राज्य ग्रामीण आजीविका द्वारा गठित महिला स्वसहायता समूह महिलाओं की आजीविका संवर्धन के माध्यम बने हैं। रीवा विकासखण्ड के ग्राम लोही में आजीविका केन्द्र में 7 स्वसहायता समूह की 35 अनुसूचित जाति/जनजाति वर्ग की महिलाओं द्वारा हथकरघा के माध्यम से कपड़ा निर्माण किया जा रहा है। अभी तक इन महिलाओं ने 270 मीटर कपड़ा बुना और प्रति मीटर 50 रूपये के मान से महिलाओं को राशि मिलती है इस प्रकार उन्हें 4500 प्रतिमाह की आय होती है।

   इसी क्रम में लोही व मऊगंज के ढेरा में 21 स्वसहायता समूह की 90 महिलाएँ टेडीवेयर बना कर अपनी आजीविका का संवर्धन कर रही हैं। प्रत्येक महिला को रोज 3 से 4 टेडीवेयर बनाने पर 200 रूपये आमदनी हो जाती है। लोही में 2 स्वसहायता समूह की दस महिलाएँ प्रतिमाह 4000 साबुन बनाकर अपनी आय बढ़ा रही है। जिले के जोरी व खीरा ग्राम में 180 महिलाएँ अगरबती निर्माण कार्य में लगी हैं जो प्रति मशीन प्रति दिवस एक क्विंटल तक अगरबती बनाती हैं इसे अक्षर अगरबती के नाम से जाना जाता है। जो बाजार में अपनी पहचान बना चुकी हैं।
    पशुओं के गोबर से गमले व गम पावडर कार्य निर्माण भी जिले के ग्राम लोही, भानपुर व खाम्हा की स्वसहायता समूह की महिलाओं द्वारा किया जा रहा है। ग्रामों में ऐरा प्रथा को रोकने व पालीथीन मुक्त कर पर्यावरण संरक्षण में गमला निर्माण व गम पावडर सहायक हो रहे हैं। जिले में 9 स्वसहायता समूह की 45 महिलाएँ 25 मशीनों से प्रतिमाह 1.10 लाख गमले बना रही हैं। बाजार की उपलब्धता हेतु उद्यानिकी विभाग वन विभाग द्वारा 5 लाख गमलों का आर्डर भी इन महिला समूहों को मिला है।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com