-->

Breaking News

बीमा दावा हेतु उपज की गणना रेंडमली फसल कटाई प्रयोग के परिणाम से होती है


राज कुमार पंत 
गुना, व्यूरो : उप संचालक कृषि गुना ने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत बीमा दावे के लिए वास्तविक उपज की गणना रेंडमली फसल कटाई प्रयोग से प्राप्त परिणाम के आधार पर की जाती है। इसमें थ्रेस होल्ड उपज जो कि पिछले पांच वर्षों के आंकड़ों के औसत उपज के आधार पर निर्धारित की जाती है, भी सम्मिलित है।

वास्तविक उपज थ्रेस होल्ड उपज के बराबर या अधिक प्राप्त होने पर बीमा दावा राशि का भुगतान नहीं किया जाता है। ऋणी कृषकों द्वारा अपने के.सी.सी. खाते में निर्धारित समय में लेन-देन ना करने अर्थात् ड¬ू डेट में जमा न करने के कारण फसल बीमा नहीं हो पाता है। आगामी रबी मौसम में अधिक से अधिक फसल बीमा कराने की किसानों से अपील की गई है।


No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com