-->

Breaking News

फोटोयुक्त मतदाता सूची तैयार करने हेतु कार्यक्रम निर्धारित


राज कुमार पंत 
गुना, व्यूरो : मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग ने नगरीय निकायों के निर्वाचन हेतु 1 जनवरी 2017 की संदर्भ तारीख के आधार पर फोटोयुक्त मतदाता सूची तैयार करने के पुनरीक्षण हेतु कार्यक्रम निर्धारित किया है। उक्त कार्यक्रम के अनुसार 18 सितंबर 2017 को रजिस्ट्रीकरण एवं सहा. रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों की नियुक्ति की जाएगी। जबकि 20 सितंबर 2017 को अद्यतन निर्वाचक नामावली के दो सेट स्थानीय निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त किए जाएंगे। 21 सितंबर 2017 को मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा और राजनैतिक दलों को प्रारूप मतदाता सूची उपलब्ध कराई जाएगी तथा 22 सितंबर 2017 को प्रारूप मतदाता सूची के संबंध में दावे-आपत्तियां प्राप्त करने का कार्य प्रारंभ किया जाएगा। दावे-आपत्तियां 3 अक्टूबर 2017 तक प्राप्त किए जाएंगे। प्राप्त दावों तथा आपत्तियों के निपटारे की अंतिम तिथि 9 अक्टूबर 2017 निर्धारित की गई है। जबकि 23 अक्टूबर 2017 को मतदाता सूची व अनुपूरक सूची का मुद्रण किया जाएगा। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 24 अक्टूबर 2017 को होगा तथा 25 अक्टूबर 2017 को अंतिम मतदाता सूची राजनैतिक दलों को उपलब्ध कराई जाएगी।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com