-->

Breaking News

जयभान सिंह पवैया ने बंधिया का नाला पर बोरी बंधान बनाने में हाथ बंटाया


राजकुमार पंत
गुना, ब्यूरो :
उच्च शिक्षा एवं लोक सेवा प्रबंधन मंत्री श्री जयभान सिंह पवैया ने आज जिले के गुना जनपदीय अंचल के ग्राम बेंटाघाट में बंधिया का नाला पर बोरी बंधान बनाने के कार्य में हाथ बंटाया। उन्होंने बाकायदा अपने हाथों से मिट्टी से भरे बोरे नाले में बहते पानी के बीच में रखे।इस मौके पर विधायक श्री पन्ना लाल शाक्य, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अर्चना चौहान एवं कलेक्टर श्री राजेश जैन समेत विभिन्न जन प्रतिनिधिगण एवं अधिकारीगण उपस्थित थे।

पवैया ने उपस्थित ग्रामीणजन एवं काश्तकारों को पानी रोकने हेतु बोरी बंधान बनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि बोरी बंधान बनाने से पानी को रोका जा सकता है और इस पानी का जरूरत पूर्ति में इस्तेमाल किया जा सकता है।
 
बाद में श्री पवैया ने ग्रामवासियों की समस्याओं को सुना और उनके समाधान का आश्वासन दिया।श्री पवैया से मिलने गांव के कई ग्रामीणजन आए थे।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com