कलेक्टर के हाथों माला पहन चौकीदारों की खुशी से आंखे भर आई
अलिराजपुर : ग्राम पंचायत बेटवासा को खुले में शौच मुक्त पंचायत के सम्मान समारोह में कलेक्टर श्री गणेश शंकर मिश्रा ने जब निगरानी समिति सदस्यों का सम्मान किया तब उक्त समिति में सदस्य के रूप में शामिल चौकीदार श्री अमरसिंह एवं श्री केमता के गले में कलेक्टर श्री मिश्रा ने फूल-माला डाली तो दोनों की आंखे भर आई। संभवतः उनके जीवन का प्रथम अवसर था कि जब कलेक्टर स्तर के वरिष्ठ अधिकारी द्वारा उन्हें माला पहनाकर बडी संख्या में उपस्थित ग्रामीणों के समक्ष उनका सम्मान किया गया हो। श्री अमरसिंह और श्री केमता ने बताया हमारे कार्य से ग्राम में एक नई उर्जा का संचार हुआ। हमने तो सकारात्मक प्रयासों में सहयोग किया जिसका सम्मान हमें कलेक्टर साहब के हाथों से गले में माला पहन कर मिला। हम बहुत खुश हुए और हमारी उर्जा और बढ गई। विशेष कर यह सम्मान हमारे ग्रामवासियों के सामने हमें प्राप्त हुआ है।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com