-->

Breaking News

मूक-बधिर बच्चों के बीच काटा केक, कहीं बच्चों को नहलाया तो कहीं दिया खून


राजकुमार पंत 
प्रधानमंत्री का जन्मदिन मना सेवा दिवस के रूप में

अशोकनगर। भारतीय जनतापार्टी एवं पार्टी के विभिन्न प्रकोष्ठों के तत्वाधान में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का जन्म दिवस रविवार को सेवा दिवस के रूप में मनाया गया। शहर में प्रधानमंत्री श्री मोदी के जन्म दिन का कार्यक्रम प्रात:7:30 बजे से शुरू हुआ जो कि शाम 7 बजे तक चलता रहा। इस सेवा दिवसीय कार्य में पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा कहीं मूक-बधिर बच्चों के बीच केक काटा गया तो कहीं आदिवासी बाहुल्य बस्ती में आदिवासी बच्चों को अपने हाथों से नहलाया गया। वहीं जरूरतमंदों को अस्पताल में खून दिया गया। 

मूक-बधिर बच्चों के बीच काटा केक:
आयोजन के तहत प्रात:7:30 बजे भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के तत्वाधान में पठार स्थित मूक-बधिर बच्चों के छात्रावास पहुंचकर प्रधानमंत्री श्री मोदी की तस्वीर के समक्ष बच्चों ने केक काटा एवं बच्चों को स्वल्पहार कराया गया। इसी बीच मूक-बधिर बच्चों को खेलने के लिए फुटबाल एवं क्रिकेट सामग्री प्रदान की गई। 

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री जयकुमार सिंघई, मोर्चा के जिलाध्यक्ष श्री हरिबाबू राय, श्रीमति विजया शुक्ला, देवेन्द्र ताम्रकार, डॉ.ब्रजेन्द्र यादव, दयाशंकर कुशवाह, बली सिंह, नरेन्द्र जाटव आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

मरीजों को फल बांटे, दिया खून:
प्रात: 8:30 बजे जिला अस्पताल में भाजपा महिला मोर्चा, किसान मोर्चा के तत्वाधान में स्वच्छता कार्यक्रम के साथ सभी वार्डों में मरीजों को फल बांटे गए।

कार्यक्रम के बीच अस्पताल में भर्ती महिला बबली को खून की आवश्यकता पडऩे पर जिलाध्यक्ष श्री जयकुमार सिंघई ने तत्काल खून की व्यवस्था कराई। पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष श्री नीरज मानोरिया ने तत्काल अपना रक्त दान करते हुए परेशान महिला का रक्त देकर उसकी मदद की। इस अवसर पर महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष श्रीमति साधना शर्मा, वर्षा बडक़ुल, शीला जाटव के साथ बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं। वहीं किसान मोर्चा अध्यक्ष अनिल रघुवंशी, मलकीत सिंह संधु, भगवत दादा, नीरज सोनी, नन्दलाल यादव, हरीश जैन बल्ला, प्रताप भान सिंह, मुकेश कलावत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। 

आदिवासी बच्चों को नहलाया:
दोपहर 10:30 बजे भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के तत्वाधान में टकनेरी एवं गोराघाट पर अलग-अलग सेवा दिवस मनाया गया। जहां टकनेरी में आदिवासी लोगों के बीच पहुंचकर उन्हें स्वच्छता का संदेश दिया गया वहीं उनके बच्चों को पार्टी के कार्यकर्ता एवं महिलाओं के द्वारा स्वयं अपने हाथों से नहलाया गया। 

इस अवसर पर मोर्चा के महामंत्री श्री नीरज सोनी, डॉ.अशोक लोधी, शीला जाटव, साधना शर्मा के द्वारा बच्चों को नहलाया गया। 

गरीबों को कराया भोजन:
दोपहर 11:30 बजे भाजपा शहर मण्डल के तहत शहर के बजरिया मोहल्ला स्थित श्वेतांबर मंदिर परिसर में गरीबों को भोजन कराया गया। इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष हरीश जैन बल्ला के साथ कार्यकर्ता उपस्थित थे। 
इस कार्यक्रम के उपरांत शाम 7 बजे युवा मोर्चा के तत्वाधान में वृद्ध आश्रम पहुंचकर वृद्धों को भोजन कराया गया। 

मूक-बधिर बच्चों को दिए क्रिकेट-वाल
अशोकनगर। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर पठार स्थित मूक-बधिर बच्चों के छात्रावास में भाजपा अनुसूचित मोर्चा के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में देवांशु ताम्रकार ने अपनी दादी मां के श्राद्धपक्ष में बच्चों के खेलने के लिए वॉल एवं क्रिकेट सामग्री प्रदान की। 





No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com