अशोकनगर जिले में भी प्रधानमंत्री के जन्मदिन को सेवा दिवस के रूप में मनाया गया
राजकुमार पंत
अशोकनगर : भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा माननीय प्रधान मंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आज के दिन को सेवा दिवस के रूप में पूरे भारत मे मनाया गया। जिसके अंतर्गत अशोकनगर जिले में एवं नगर में विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
सुबह 9 बजे नया बस स्टेंड पर स्वच्छता अभियान चलाया जिसमे युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष रविन्द्र लोधी सहित अनेक कार्यकर्ताओ एवं आम लोगों ने भी बड चढ़कर भाग लिया। इसके बाद दोपहर 12 बजे जिले के राजपुर मंडल में स्वच्छता संकल्प समारोह का आयोजन किया गया जिसमे युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष रविन्द्र लोधी जी के द्वारा राजपुर के सभी कार्यकर्ताओं एवं आम लोगों को स्वच्छता का संकल्प दिलाया। एवं स्वच्छता अभियान चलाकर रोड की सफाई भी की गई।इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री जयकुमार सिंघई जी, भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष रविन्द्र लोधी जी, प्रदेश कार्यकरिणी सदस्य नीरज मनोरिया जी,जनपद अध्यक्ष प्रताप भान सिंह जी, पूर्व विधायक लड्डूराम कोरी जी, खेजरा सरपंच श्री कृष्ण कुमार रघुवंशी जी,मुख्य रूप से उपस्तिथ रहे ।
साथ ही अखिलेश रघुवंशी, राघवेंद्र दांगी, आशीष रघुवंशी बडोरा, अजय रघुवंशी, विवेक मिश्रा, रामवीर धनोरिया, हेमंत शर्मा , दीपक रघुवंशी, शिवम कनहुआ सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्तिथ रहे।






No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com