-->

Breaking News

मंत्री से मैनेज होकर अधिवक्ताओं के खिलाफ साजिश करते हैं राजेन्द्र पांडेय:शिव सिंह


एमपी ऑनलाइन न्यूज़ 

संघ अध्यक्ष को नहीं है कानूनी ज्ञान
रीवा : रीवा जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष राजेंद्र पांडेय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से समाचार पत्रों में प्रकाशित चार अधिवक्ताओं के सदस्यता समाप्त करने की खबर को लेकर एडवोकेट टास्क फोर्स के अध्यक्ष शिव सिंह पत्रकारो से रूबरू होते हुए अधिवक्ता संघ अध्यक्ष पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए  कहा कि अध्यक्ष राजेंद्र पांडेय,का मंत्री राजेन्द्र शुक्ल से सब कुछ सेट है और राजनीतिक विद्वेष के चलते परिषद के अध्यक्ष द्वारा भ्रामक खबरे समाचार पत्रों में प्रकाशित कराई गई है जिसके लिए उन्हें धारा 500 के तहत मानहानि का नोटिस दिया गया हैं वहीं नियम 144 का विस्तृत उल्लेख करते हुए कहा कि सेक्शन 144- राज्य अधिवक्ता परिषद से पंजीयन कराने वाले अधिवक्ता पंजीयन फार्म भरने के दौरान जिस प्रैक्टिस स्थल का नाम अंकित किये हुए हैं उस संघ का सदस्य पंजीयन दिनांक से एक माह के अंदर बने।उक्त धारा यह कही भी कोड नहीं करती की  कोई अधिवक्ता संघ का सदस्य नहीं है तो उसका लाइसेंस बर्खास्त माना जायेगा। आगे उन्होंने यह भी कहा कि इन्हें सूचना के अधिकार तक का ज्ञान नहीं है तो वह सेक्शन 144 एवं अधिवक्ता एक्ट 1961 क्या जानें वहीं यह भी आरोप लगाया कि इनकी अधिवक्ताओं के हितों के लिए स्थिति साफ नहीं है कहा कि यदिसंघ के अध्यक्ष का मन आंदोलन के लिए साफ होता तो मेगा लोक अदालत 09 सितंबर गठित होने वाली खंडपीठों के लिए अधिवक्ता सदस्यों की सूची जिला जज को न भेजते व न ही 08 सितंबर को शहर भ्रमण के मुद्दे को छोड़कर आनन फानन में आम सभा बुलाते,इसके साथ ही संघ के चुनाव का आय-व्यय का लेखा-जोखा मांगा गया था वो भी इनके द्वारा अब तक सार्वजनिक नहीं किया गया,ये अब तक करोड़ों रुपये की संपत्ति सांठगांठ कर तैयार कर चुके हैं और अपनी तानाशाही चलाना चाहते हैं यदि कोई सत्यता के साथ बात करे तो उसकी आवाज को कुचलने के षड़यंत्र इनके द्वारा रचा जाता है आगे कहा कि लाइसेंस देने और लेने का काम अधिवक्ता संघ को नहीं है इनके द्वारा विद्वेष पूर्वक किये गए इस घृणित कृत्य के लिए मानहानि का नोटिस दिया गया है एवं शिकायत भी बार काउंसिल ऑफ इंडिया से किया जाएगा।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com