चोरों ने बोला धावा, मंदिर से मूर्ति गायब करने का प्रयास
एमपी ऑनलाइन न्यूज़
रीवा : रीवा रतहरा नहर के पास स्थित बजरंग बली के मंदिर में अज्ञात चोरो ने बीती रात चोरी करने के उद्देश्य से मंदिर के अंदर घुसे और मूर्ति चोरी करने का प्रयास किया। जब चोर मूर्ति को ले जाने में असफल हुये तो बजरंगबली की मूर्ति को मंदिर के बगल में नहर में फेक दिया ।
स्थानीय पार्षद अशोक पटेल ने पुलिस को सूचना दी और मौके पर पहुंची समान थाने की पुलिस ने मंदिर के चारों तरफ सर्चिंग कर मूर्ति को नहर से किया बरामद। चोरों का अभी तक कोई भी सुराग नहीं लगा पुलिस चोरों की तलाश कर रही है। इस तरह की घटना से चोर रीवा जिले की पुलिस को चुनौती दे रहे हैं ।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com