तीसरे वनडे के लिए भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें इंदौर पहुंची
इंदौर। भारत और ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीमें वनडे सीरीज के तीसरे एक दिवसीय मुकाबले के लिए इंदौर पहुंच गईं। 5 मैचों की सीरीज का तीसरा मैच 24 सितंबर रविवार को होलकर स्टेडियम में खेला जाएगा।
कोलकाता में दूसरा वनडे खेलने के बाद दोनों ही टीमें विशेष विमान से इंदौर पहुंची। कड़ी सुरक्षा के बीच दोनों टीमों के खिलाड़ी एयरपोर्ट से रेडिसन होटल पहुंची। टीम के आने के मद्देनजर एयरपोर्ट पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। कई क्रिकेट फैंस भी अपने चहेते स्टार क्रिकेटरों की झलक पाने के लिए एयरपोर्ट पर पहुंच गए थे। कुछ नन्हें फैंस क्रिकेटरों के पोस्टर लेकर भी एयरपोर्ट आए थे। हालांकि सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें दूर ही रोक दिया था।
पहले भारतीय टीम एयरपोर्ट से बाहर आईं। कप्तान विराट कोहली, महेंद्र सिंह धोनी, रोहित शर्मा, अजिंक्य रहाणे, केदार जाधव, भुवनेश्वर कुमार, हार्दिक पंड्या, जसप्रीत बुमराह और कोलकाता वनडे के हीरो कुलदीप यादव को नाम लेकर फैंस बुला रहे थे।
बाद में ऑस्ट्रेलियाई टीम बाहर आईंं। कप्तान स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड, ग्लेन मैक्सवेल सहित अन्य खिलाड़ी और टीम प्रबंंधन बस में सवार हुए। इस दौरान कुछ खिलाड़ियों ने फैंस का अभिवादन स्वीकार किया। लगातार दो मैचों मेंं मिली हार की टीस खिलाड़ियों के चेहरों पर साफ दिखाई दिया।
इधर इससे पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम के चीफ सिक्यूरिटी ऑफिसर दोपहर में होलकर स्टेडियम पहुंचे और टीम के प्रेक्टिस सेशन से लेकर सुरक्षा व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। शनिवार को दोनों टीमें अलग-अलग सत्रों में अभ्यास करेंगी। हालांकि बारिश की आशंका के बाद संभावना कम ही है कि टीमें आउटडोर अभ्यास कर सकेंगी। लिहाजा दोनों टीम प्रबंधन ने एमपीसीए के इंडोर प्रेक्टिस एरीना का भी जायजा लिया।
दोनों टीमों के इंदौर पहुंचते ही सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद कर दी है। स्टेडियम और होटल पर सुरक्षा के लिए विशेष बल लगाया है। मैच के अंपायर भी टीमों के साथ इंदौर पहुंचे हैं।
पांच मैचोंं की सीरीज में फिलहाल भारत 2-0 से आगे है। होलकर स्टेडियम टीम इंडिया के लिए लकी रहा है। अब तक यहां खेले गए सभी 4 वनडे मैच टीम इंडिया ने जीते हैं।
No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com