युवा उद्यमी प्रेरणा शिविर आज सतना में
सतना : युवा वर्ग को स्वरोजगार स्थापना की ओर आकर्षित करते हुए जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र सतना द्वारा जिला उद्योग संघ के सहयोग से युवा उद्यमी प्रेरणा शिविर होटल सांई छाया औद्योगिक क्षेत्र के सामने रीवा रोड सतना में 23 सितम्बर को दोपहर 3 बजे से आयोजित होगा। शिविर के मुख्य अतिथि सांसद गणेश सिंह अध्यक्ष होगें तथा कलेक्टर नरेश पाल अध्यक्षता करेगें। योगेश ताम्रकार उपाध्यक्ष फेडरेशन आफ म.प्र. चैम्बर आफ कामर्ष एण्ड इंडस्ट्रीज विशिष्ट अतिथि रहेंगे। महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र अनिल बरसैया ने बताया कि शिविर म.प्र. शासन द्वारा संचालित युवा उद्यमी योजना पर केन्द्रित होगा। शिविर में उद्यमियों को अपनी प्रोजेक्ट के संबंध में बैंक अधिकारियों से वन टू-वन चर्चा करने का अवसर प्राप्त होगा। स्वरोजगार स्थापना हेतु इच्छुक उद्यमी अपनी प्रस्तावित प्रोजेक्ट के संबंध में चर्चा करने हेतु कार्यालयीन दिवस में जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र से संपर्क कर सकते हैं।
No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com