-->

Breaking News

करमई हत्याकांड के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार


रीवा : रीवा सेमरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम करमई मे दिनांक 17.09.17 को दो दिन पूर्व हुये रामप्रकाश साकेत के हत्याकांड की गुत्थी सुलझाते हुये सेमरिया थाने की पुलिस ने हत्या मे शामिल तीन  आरोपियो मे से दो आरोपी रामकुशल साकेत  और संजू  साकेत को  गिरफ्तार करके आज हत्याकांड का खुलासा कर दिया गया है।इस मामले मे प्रकाश डालते हुये थाना प्रभारी ने बताया कि घटना दिनांक व समय मृतक रामप्रकाश साकेत आरोपी रामकुशल साकेत की पत्नि व बच्चो को गालिया दे रहा था। जो आरोपियो द्वारा मना करने पर रामप्रकाश साकेत नही  माना इस कारण रामकुशल साकेत और उसके भतीजे संजू  ने दौडाकर मृतक रामप्रकाश साकेत को डंडे  से मार - मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया  और मृतक को लहूलुहान करके सडक पर पड़ा  पत्थर को उठाकर मृतक के सिर मे पटक दिया ।जिससे राम प्रकाश साकेत की हत्या कर दी। आरोपी शिवनंदन साकेत के पिता ददोले साकेत की वर्ष 2004  मे मृतक रामप्रकाश ने हत्या कर  दी  थी  उसी रंजिश तथा तात्कालिक विवाद के कारण तीनो आरोपियो ने मिलकर रामप्रकाश की हत्या करना कबूला है। पुलिस ने आरोपियो से घटना मे उपयोग किया गया लठ  व पत्थर जप्त कर लिया है ।पुलिस ने बताया की मृतुक भी आरोपी था उसके खिलाफ कई मामले ठाने में दर्ज थे ।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com