-->

Breaking News

आज होगा अशोकनगर जिले की चिट्ठी का प्रसारण


राजकुमार पंत 
अशोकनगर : आकाशवाणी केन्द्र इंदौर से 21 सितम्बर को अशोकनगर जिले की चिट्ठी का प्रसारण किया जाएगा। यह प्रसारण प्रातः 9 बजकर 5 मिनिट पर किया जाएगा। इंदौर केन्द्र द्वारा प्रत्येक माह प्रदेश के प्रत्येक जिले की चिटठी का प्रसारण करता है। आकाशवाणी के संवाददाता नीरज शुक्ला ने वताया कि जिले की चिटठी मे जिले की समस्त समसामयिक घटनाक्रम, राजनैतिक गतिविधियो का समावेश, तथा जिले मे सम्पन्न हुए अन्य धार्मिक,राजनैतिक कार्यक्रमों, खेल गतिविधियों, पुलिस की कार्यवाही को भी लिपीवद्ध कर प्रसारण मे शामिल किया जाता है। शासन का जिले की चिटठी के प्रसारण का मूल उददेष्य जिले मे सम्पन्न हुए प्रमुख दैनिक घटनाक्रम को जिले के लोगो को अवगत कराना है तथा शासन स्तर पर सम्पन्न हुए जनकल्याण कारी कार्यक्रमों का प्रचार प्रसार करना तथा लोगो को हितग्राही मूलक योजनाओ की जानकारी उपलब्ध कराना है। 

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com