स्कूलों के आसपास वाहनों की गति नियंत्रित की जाएः कलेक्टर
एमपी ऑनलाइन न्यूज़
रीवा : रीवा बिना परमिट एवं अवैध वाहनों के संचालन पर रोक लगाने के लिए परिवहन विभाग एक महीने तक अभियान चलाएं। दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए जन जागरण अभियान चलाने पर सड़क सुरक्षा समिति की अध्यक्ष व कलेक्टर प्रीति मैथिल ने मौजूद अधिकारियों को ये निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि व्यस्त मार्गो के किनारे संचालित हो रही शैक्षणिक संस्थाओं के आसपास वाहनों के आवागमन एवं उनकी गति पर नियंत्रण रखा जाए। आटो चालकों को क्षमता से ज्यादा बच्चे न बैठाने दिया जाए एवं नियम के तहत वाहन संचालन करवाया जाए। कलेक्टर ने निर्देशित किया है कि जिले से जाने वाले भारी वाहन शहर से न निकले और ऐसे वाहन बाईपास, रिंग रोड से जाने की व्यवस्था बनाई जाए। इतना ही नहीं पुलों में खड़े होने वाले वाहनों के विरूद्घ भी कार्रवाई की जाए।
पहले दें सूचना फिर करें कार्रवाई
बैठक के दौरान दुकानों के सामने मौजूद अतिक्रमण को हटाने से पहले सूचना देने और फिर कार्रवाई सुनिश्चित किए जाने के निर्देश सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में कलेक्टर ने दिए हैं। साथ ही बारिश के समय खराब हुई सड़कें एवं टूटे हुए डिवाइडर व मौजूद गड्ढों को रिपेयर करके पुनः ठीक करने के निर्देश देने के साथ ही ठेला व रिक्शा चलाने वाले लोगों की सूची तैयार करने के निर्देश भी दिए गए हैं। बैठक में एसपी ललित शाक्यवार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार सिंह, अनुविभागीय अधिकारी हुजूर केपी पाण्डेय, समिति के सदस्य एवं पुलिस तथा यातायात व आरटीओ के अधिकारी उपस्थित थे।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com