-->

Breaking News

बेवजह जवान को महिला ने मारे थप्पड़, अब पहुंची जेल


नई दिल्ली: दिल्ली के वसंत कुंज में एक महिला द्वारा आर्मी जवान को लगातार थप्पड़ मारने का वीडियो सामने आया है. हालांकि जवान ने महिला से पलटकर कुछ नहीं कहा. जवान ने बाद में इस बात की शिकायत दिल्ली पुलिस से की, जिसके बाद उस महिला को गिरफ्तार कर लिया गया. लेकिन कुछ ही घंटों में उस महिला को जमानत मिल गई और वह रिहा हो गई.

जवान को थप्पड़ मारने के बाद वह महिला वहां मौजूद और जवानों से भी उलझती हुई दिखी. जवान उसे लगातार समझाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन वो गुस्से में किसी की नहीं सुनती और अपनी गाड़ी में जाकर बैठ जाती है.यह घटना पिछले शनिवार की है. इस वीडियो को एक शख्स ने अपने मोबाइल से रिकॉर्ड कर लिया था. वीडियो में दिख रही महिला का नाम स्मृति कालरा है और वह 44 साल की हैं. समृति कालरा गुरुग्राम की रहने वाली है. 

वीडियो में दिख रहा है कि स्मृति कालरा अपनी टाटा इंडिका कार को आर्मी टैंक के सामने रोक देती हैं और जवान से उलझ पड़ती है. बताया जा रहा है कि यह मामला रोडरेज का था, स्मृति कालरा की गाड़ी में कोई टक्कर नहीं लगी थी. ड्यूटी पर जवान को चोट पहुंचाने के जुर्म में पुलिस ने स्मृति कालरा पर केस दर्ज कर उनकी गाड़ी को पुलिस ने जब्त कर लिया.

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com