-->

Breaking News

आग की लपटों के बीच मां को देख कूदी 3 बेटियां, गंवाई जान


दमोह : मध्‍यप्रदेश के दमोह में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है. आग की लपटों के बीच मां को घिरा हुआ देखकर उसे बचाने के लिए तीन बेटियों ने अपनी जान दे दी. तीनों बेटियों की उम्र 7 साल, 5 साल और 2 साल थी. इस घटना के बारे में जिसने में सुना वह सन्‍न रह गया. घटना के बाद से गांव के लोग परेशान हैं और यहां पर मातम पसरा हुआ है. यह दिल दहला देने वाली खबर एमपी के दामोह में मौसीपुरा गांव की है. जानकारी के मुताबिक खबरों के मुताबिक शुक्रवार को तीन बच्चों की मां 30 वर्षीय रानी लोधी आत्महत्या करने के इरादे से आग लगा ली.

मां को आग की लपटों में घिरा देखकर तीनों मासूम बेटियां बचाने के लिए दौड़ी. अपनी जान की परवाह किए बगैर तीनों बेटियां मां को बचाने की कोशिश में आग की चपेट में आ गई. चीख पुकार की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो वहां कि स्थिति देखकर दंग रह गए. इस हादसे में तीनों बेटियां और उनकी मां बुरी तरह से झुलस गई. जिसके बाद लोगों ने चारों को नजदीक के अस्‍पताल में भर्ती कराया गया.

अस्पताल में उपचार के दौरान तीनों मासूमों ने ही दम तोड़ दिया. रानी लोधी ने आत्महत्या का कारण पूछने पर पुलिस को बताया कि वह अपनी बीमारी से बहुत परेशान है. इस कारण उसने अपनी जीवन लीला समाप्‍त करने की सोची. रानी ने बताया कि उसके पेट में बहुत तेज दर्द की शिकायत रहती है. काफी उपचार के बाद भी दर्द में कोई आराम नहीं मिला.

इसी से तंग आकर उसने आत्‍महत्‍या की कोशिश की. उसको आग की लपटों में जलते देख बेटियां मानसी, मुस्कान और तुलसा उसे बचाने आयी और जल गई. रानी आग के कारण 70 फीसदी जल चुकी है. उसका इलाज जबलपुर के सरकारी अस्पताल में चल रहा है. दामोह के एएसपी अरविंद दुबे ने बताया कि महिला ने पेट दर्द के कारण आत्महत्या की बात कही है, लेकिन ससुरालवालों से भी अक्सर झगड़े की बात भी सामने आ रही है. पुलिस मामले की छानबीन मे जुटी है.

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com