-->

Breaking News

भारत रक्षा मंच की कार्यकारिणी गठित, नगर अध्यक्ष बने संजीव कुशवाह



राजकुमार पंत 
गुना, ब्यूरो : मंगलवार को भारत रक्षा मंच की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया. जिसमें जिले में नवरात्रि पर्व, दशहरा पर्व सहित अन्य त्यौहारों को लेकर चर्चा की गई. बैठक में जिला अध्यक्ष राजीव सोनी ने भारत रक्षा मंच के उद्देश्य एवं आगामी कार्ययोजना के बारे में सभी को अवगत कराया. बैठक में भारत रक्षा मंच की जिला कार्यकारिणी गठित की गई. जिला अध्यक्ष राजीव सोनी की अनुशंसा पर कार्यकारणी में संजीव कुशवाह बासखेदी नगर अध्यक्ष,शरद राठौर गुलाबगंज नगर अध्यक्ष, विकास शर्मा उपाद्यक्ष, अरुण गोस्वामी महामंत्री, रवि सरवैया कार्यालय प्रमुख, सुमित राजपूत मंत्री, मनीष कुमार शर्मा नगर महामंत्री, अमरनाथ नामदेव नगर मंत्री और सुनील शर्मा को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया. कार्यकारिणी में दिलभान सिंह यादव मिडिया प्रभारी का दायित्व सौंपा गया. सभी पदाधीकारियो का स्वागत अभिनन्दन सचिव निमेश जोशी एवं सहसचिव दिव्यं सिसोदिया द्वारा किया गया. 


No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com