खराब फसलों का सर्वे कराया जायेगा : कलेक्टर
राजकुमार पंत
जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी आवेदकों की समस्याएं
अशोकनगर : जिले के विभिन्नम अंचलों से आकर कृषकों ने मंगलवार को जनसुनवाई में उड़द एवं सोयाबीन की खराब फसलों को कलेक्टृर के समक्ष रखकर मुआवजा हेतु सर्वे कराने की गुहार लगाई। कलेक्टर श्री बी.एस. जामोद ने कृषकों की फसलों को देखा तथा खराब फसलों का सर्वे कराये जाने के निर्देश उप संचालक कृषि को दिये। साथ ही कलेक्ट र ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से आने वाले आवेदकों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना। जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों से संबंधित शिकायतों एवं समस्यारओं के निराकरण के निर्देश उपस्थित जिला अधिकारियों को दिए। प्राप्त आवेदन निराकरण हेतु संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिए गए तथा विभागों को प्रेषित किए गये। इस अवसर पर एस.डी.एम.अखिलेश जैन, तहसीलदार श्री सूर्यकांत त्रिपाठी, जिला अधिकारी एवं आवेदकगण उपस्थित थे।
जनसुनवार्इ में ग्राम पोरखी निवासी नथन सिंह अहिरवार द्वारा फसल बीमा का उचित लाभ दिलाये जाने, रवि कुशवाह द्वारा पिता का मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाये जाने, ग्राम गोराघाट निवासी ननु आदिवासी द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत कुटीर दिलाये जाने, ग्राम राजेबमोरा निवासी महेन्द्रा रघुवंशी द्वारा भूमि का बटवारा कराये जाने, सोनम अहिरवार द्वारा उज्ज्वला योजना के तहत गैस दिलाये जाने, ग्राम खेराभान निवासी मुकेश साहू द्वारा फसल बीमा की राशि दिलाये जाने, ग्राम रैटाई निवासी धीरतसिंह द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभ दिलाये जाने,ग्राम सागर अथाईखेडा निवासी वीरेन्द्रव अहिरवार द्वारा फसल बीमा राशि दिलाये जाने, ग्राम सागर निवासी बिलखु अहिरवार द्वारा पटवारी से नामांतरण कराये जाने, ग्राम बमूरिया निवासी कल्लूव अहिरवार द्वारा जमीन पर जबरन कब्जा करने, ग्राम मजरा बेलई निवासी भजनसिंह लोधी द्वारा फसल बीमा दिलाये जाने, ग्राम मूडरा निवासी गुजबाई द्वारा प्रधानमंत्री उज्जहवला योजना के तहत गैस चूल्हा दिलाये जाने संबंधी आवेदन प्राप्ती हुए प्राप्ता आवेदनो को कार्यवाही हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित किये गये।
No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com