धोनी ने फिर दिखाई चीते सी फुर्ती, मैक्सवेल को किया स्टंप आउट
टीम इंडिया के विकेटकीपर एम एस धोनी विकेट के पीछे अपनी चीते सी फुर्ती के लिए मशहूर हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कोलकाता में खेले जा रहे दूसरे वनडे में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल की गेंद पर एम एस धोनी ने ग्लेन मैक्सवेल को बेमिसाल अंदाज में स्टंप आउट किया। युजवेंद्र की एक लेग स्पिन गेंद पर मैक्सवेल गच्चा खा गए और धोनी ने डाइव लगाकर मैक्सवेल को 14 रन पर पैवेलियन की राह दिखाई।
धोनी की शानदार स्टंपिंग
ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल खतरनाक मूड में दिखाई दे रहे थे। वो कुलदीप यादव की गेंद पर लगातार दो छक्के लगा चुके थे। ऐसे वक्त पर कप्तान विराट कोहली ने लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल को गेंद थमाई। युजवेंद्र की घूमती गेंदों ने मैक्सवेल को परेशान किया। 23वें ओवर की तीसरी गेंद पर मैक्सवेल को युजवेंद्र ने छकाया और धोनी ने पीछे से स्टंप उड़ा दी लेकिन वो क्रीज पर ही मौजूद थे। ठीक एक गेंद बाद युजवेंद्र की गेंद पर मैक्सवेल आगे बढ़े लेकिन गेंद उनके पैड से टकराकर पीछे चली गई। ऐसे में धोनी ने बड़ी ही फुर्ती से मैक्सवेल के स्टंप उड़ा दिए।

आपको बता दें कोलकाता वनडे धोनी के लिए बहुत अहमियत रखता है क्योंकि टीम इंडिया के लिए वो 300वां वनडे खेल रहे हैं। इस खास मौके पर धोनी बल्ले से तो कोई कमाल नहीं दिखा सके लेकिन विकेटकीपर के तौर पर उन्होंने अपने फैंस को बेहद खुश कर दिया। धोनी टीम इंडिया के लिए 99 स्टंपिंग्स कर चुके हैं और करियर में उनके नाम कुल 102 स्टंपिंग्स हैं। धोनी ने 3 स्टंपिंग्स एशिया इलेवन के लिए खेलते हुए भी की हैं।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com