-->

Breaking News

एकमात्र ऐसा क्रिकेटर जो विदेश में पैदा होने के बावजूद भी भारत की लिए खेला

नई दिल्ली: आपने क्रिकेट जगत में कई ऐसे खिलाड़ी देखें होंगें जिनका जन्म किसी और देश में हुआ हो लेकिन वो खेलते किसी और देश के लिए। जैसे कि केविन पीटरसन जन्में वो दक्षिण अफ्रीका में थे, लेकिन खेलते वो इंग्लैंड की तरफ से हैं। ऐसा ही एक भारतीय खिलाड़ी भी है जो जन्मा तो विदेश में था लेकिन उन्होंने क्रिकेट में कदम इंडिया टीम की और से रखा। जी हां ये खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि भारत के पूर्व बल्लेबाज रॉबिन सिंह हैं।

रॉबिन सिंह का जन्म 14 सितंबर 1963 को प्रिंस टाउन (त्रिनिदाद) में हुआ था। उनका जन्म भले ही विदेश में हुआ मगर भारतीय मूल का ये क्रिकेटर 19 साल की उम्र में अपने माता-पिता के साथ चेन्नई आकर बस गया था। रॉबिन सिंह ने 1981-82 में तमिलनाडु के लिए घरेलू क्रिकेट खेला। रॉबिन ने 1989 में वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे डेब्यू किया। हालांकि इस सीरीज में उन्हें ड्रॉप कर दिया गया। लगभग 7 साल बाद टाइटन कप (1996) के लिए उन्हें टीम में फिर से चुना गया। जिसके बाद रॉबिन सिंह सन् 2001 तक लगातार टीम का हिस्सा रहे। 137 प्रथम श्रेणी मैचों की 180 पारियों में इन्होंने 6997 रन बनाए, जिस दौरान रॉबिन सिंह का सर्वाधिक स्कोर नाबाद 183 रन रहा। इतना ही नहीं बल्कि 172 विकेट भी चटकाए।

भारत की और से खेलतो रॉबिन सिंह ने 136 वनडे मैचों में 23 बार नाबाद रहते हुए 2336 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 9 अर्धशतक, 1 शतक के अलावा 69 विकेट भी झटके। इस खिलाड़ी को आज भी बेहतरीन ऑलराउंडर्स के रूप में देखा जाता है।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com