-->

Breaking News

एडमिन की शिकायत पर WhatsApp ग्रुप सदस्य गिरफ्तार

भोपाल : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में WhatsApp ग्रुप पर भड़काऊ संदेश भेजने वाले युवक को जहांगीराबाद थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

जहांगीराबाद थाने के प्रभारी प्रीतम सिंह ठाकुर ने बताया कि WhatsApp ग्रुप पर सलमान नामक व्यक्ति ने भड़काऊ संदेश भेजा. इस संदेश को लेकर ग्रुप के एडमिन ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई.

ठाकुर के मुताबिक, शिकायत पर और WhatsApp पर भेजे गए संदेश के आधार पर आरोपी असलम के खिलाफ धारा 188 के तहत प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया. सलमान को बुधवार को जेल भेज दिया.

गौरतलब है कि राजधानी में सोशल मीडिया द्वारा सांप्रदायिक सौहार्द्र बिगाड़ने, उकसाने और भड़काने वाले संदेश WhatsApp पर भेजने पर पाबंदी लगी हुई है. इस संदर्भ में जिला प्रशासन आदेश भी जारी कर चुका है.

देश में यह अपनी तरह का पहला मामला है, जब एडमिन की शिकायत पर किसी मेंबर के खिलाफ कार्रवाई हुई हो. अब तक मेंबर के ग्रुप में संदेश भेजने पर एडमिन के खिलाफ भी केस दर्ज कर गिरफ्तारी करने जैसी कार्रवाई हो चुकी है.


No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com