प्रेस क्लब ने दी पत्रकार बागी को श्रद्धांजली
गौरी लंकेश की हत्या के विरोध और पत्रकार सुरक्षा कानून को लेकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
उज्जैन : सोसायटी फॉर प्रेस क्लब भवन पर दिवंगत पत्रकार स्व. महेश बागी के दुखद: निधन पर सोमवार की शाम चार बजे श्रद्धांजली अर्पित की गई, इसके बाद वरिष्ठ पत्रकार गौरी लंकेश की निर्मम हत्या के विरोध और पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक ज्ञापन कलेक्टर संकेत भोंडवे को सौंपा गया।
उज्जैन के रहने वाले पत्रकार स्व. महेश बागी के दुखद निधन पर आयोजित श्रद्धांजली सभा को संबोधित करते हुए वरिष्ठ पत्रकारों ने कहां कि बागी की लेखनी तलवार की धार से भी तेज हुआ करती थी। उन्होंने अपनी लेखनी के दम पर जन समस्याओं से लेकर कई खोजपूर्ण खबरों के जरिये अपनी अलग ही पहचान बनाई थी। उनका यह दुखद निधन पत्रकार जगत के लिए एक बड़ी क्षति है, जिसे अब पूर्ण नही किया जा सकता है। इसके बाद सभी पत्रकार साथी सोसायटी फॉर प्रेस क्लब के अध्यक्ष विशालसिंह हाड़ा के नेतृत्व में रैली के रूप में प्रशासनिक भवन सिंहस्थ कार्यालय पहुंचे जहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम कलेक्टर संकेत भोंडवे को ज्ञापन सौंपा जिसमें उल्लेख किया गया है कि वरिष्ठ पत्रकार गौरी लंकेश की निर्मम हत्या करने वाले अज्ञात आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए, वहीं लगातार हो रहे पत्रकारों पर हमलों को गंभीरता से लेते हुए पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग की गई है। इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार भूपेंद्र दलाल, राजेंद्र पुरोहित, सतीश गौड़, बलदेव राज, मुकेश भीष्म, संदीप कुलश्रेष्ठ, संदीप वत्स, किशोर दग्दी, पंडित राजेश जोशी, देवेंद्र जोशी, विक्रमसिंह जाट, उदयसिंह चंदेल, पुष्करण दुबे, प्रदीप मालवीय, जितेंद्रसिंह ठाकुर, देवेंद्र पुरोहित, शदाब अंसारी, सचीन सिन्हा, निलेश खोयरे, धर्मेन्द्र भाटी, सुदर्शन सोनी, रोहित रायकवार, भूपेंद्र भूतड़ा, राजेश लश्करी, राजेंद्र राठौर, शुभम बमने आदि मौजूद थे।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com