-->

Breaking News

जिला अधिवक्ता संघ ने निकाली रैली


जब आदमी के अंदर पैसा कमाने की भूख बढ़ जाती है तो उसे आम आदमी की समस्या और सामाजिक सरोकार से मतलब नहीं रह जाता। कुछ ऐसे ही हालात इन दिनों जिले के जनप्रतिनिधियों के हैं। यह बात जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष राजेन्द्र पाण्डेय ने बुधवार को आयोजित रैली और सभा के दौरान कही। न्यायालय भवन को लेकर बीते 17 दिन से आंदोलन कर रहे अधिवक्ताओं ने बुधवार को शहर में एक बड़ी रैली निकाल कर अपनी ताकत का आभास भी कराया।

वकीलों ने कहा कि उनकी जो भी मांग है वह जायज है और इसमें कोई समस्या भी नहीं है। न्यायालय परिसर में जमीन पर्याप्त है। बावजूद शासन अपनी हठधर्मिता के चलते अड़ा हुआ है। मांग पूरी न होने पर आंदोलन जारी रहेगा। बुधवार को जिले के सभी 9 न्यायालयों में अधिवक्ता संघ ने हड़ताल का ऐलान किया था। जिसके चलते कहीं भी अधिवक्ता पैरवी करने नहीं पहुंचे। जिससे पक्षकारों को परेशानी हुई। राज्य अधिवक्ता परिषद के पूर्व अध्यक्ष एवं वर्तमान सदस्य शिवेन्द्र उपाध्याय ने भी जिला न्यायालय भवन को पुराने परिसर में ही बनाए जाने संघ हर स्तर की पर पहल कर रहा है। कानूनी प्रक्रिया भी पूरी कर रहा है।

रैली में शामिल हुए सैकड़ों वकील
धरना स्थल से दोपहर लगभग 1.25 पर जिला एवं सत्र न्यायालय के अधिवक्ताओं ने रैली प्रारंभ की। यह रैली कोठी कम्पाउण्ड, कला मंदिर अमहिया मार्ग से होकर सिरमौर चौराहा, कालेज चौराहा, शिल्पी प्लाजा से वापस धरना स्थल में समाप्त हुई। रैली में सैकड़ों अधिवक्ता शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते रहे।

अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष पर वकीलों ने लगाया गुमराह करने का आरोप
एक तरफ जहां अधिवक्ता संघ के बैनर तले धरना आन्दोलन जारी रहा वहीं दूसरी ओर अधिवक्ता शिव सिंह, रीतेश गुप्ता और श्रीप्रकाश तोमर ने प्रेसवार्ता कर अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष पर कोर्ट भवन के मुद्दे में अधिवक्ताओं को गुमराह करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि अध्यक्ष ने विधि के विपरीत उनका लाइसेंस निरस्त करने की भ्रामक जानकारी दी। इससे सभी अधिवक्ता आहत हैं। इसके खिलाफ अधिवक्ताओं ने 50-50 लाख रुपए की क्षतिपूर्ति तथा अपराधि मामला धारा 500 के तहत राजेन्द्र पाण्डेय के विरूद्घ न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि न्यायालय भवन की लड़ाई सबसे पहले एटीएफ ने शुरू की थी। कोई भी सामाजिक संगठन बनाने के लिए सभी स्वतंत्र हैं और एटीएफ वकीलों के हक के साथ-साथ सामाजिक कार्यो में भी लगा हुआ है। राजेन्द्र पाण्डेय द्वारा यह जानकारी दी गई कि अधिवक्ता शिव सिंह, श्रीप्रकाश तोमर, रीतेश गुप्ता सहित अन्य के खिलाफ अनुशासनहीनता मानते हुए उनका लाइसेंस समाप्त किया गया है। जबकि उन्हें किसी भी तरह का पॉवर वकीलों के लाइसेंस निरस्त करने का नहीं है।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com