-->

Breaking News

गढ़ थाना क्षेत्र में नाबालिग के साथ दुष्कर्म


रीवा : गढ़ थाना क्षेत्र में नाबालिग के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में आला अफसरों के निर्देश पर बुधवार को महिला थाना प्रभारी आशा त्रिपाठी ने अस्पताल पहुंचकर पीड़िता के बयान दर्ज किए। पीड़िता ने अपने साथ हुए जुल्म की कहानी बताई। उसके परिजनों ने पुलिस कप्तान से मुलाकात कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस को बताया कि गांव का ही रहने वाले पुष्पराज पटेल ने उसे धोखे से घर के बाहर बुलाया और मुंह दबाकर एकांत स्थान में ले गया। जहां अपने कुछ साथियों के सहयोग से उसे घर में बंधक बनाए हुए था। आरोपी उसके साथ लगातार दुष्कर्म करता रहा। जब मन भर गया तो उसे गांव में छोड़कर भाग गया।

स्थानीय पुलिस पर आरोप
पीड़ित परिवार का आरोप है कि इस घटना में स्थानीय पुलिस की कार्रवाई न्याय संगत नहीं है। पीड़िता को इलाज के लिए संजय गांधी अस्पताल के महिला वार्ड में भर्ती कराया गया है। एसपी से परिजन मुलाकात करके आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। एसपी के निर्देश के बाद एएसपी शिव कुमार सिंह के नेतृत्व में बनाई गई पुलिस टीम आरोपियों की तलाश करने में लगी हुई है।

पीड़िता का बयान दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
-शिव कुमार सिंह, एएसपी।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com