-->

Breaking News

पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह कालूखेड़ा का निधन, मेदांता अस्पताल में ली अंतिम साँस


भोपाल : पूर्व मंत्री महेन्द्र सिह कालूखेडा का दिल्ली के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। बुधवार को उनका अंतिम संस्‍कार कालूखेड़ा जावरा में किया जाएगा।  पिछले 20 दिन से उनका इलाज चल रहा था। मूँगवाली से कांग्रेस के विधायक थे। मप्र कांग्रेस में वरिष्ठ विधायक के रूप में अपनी भूमिका निभाते रहे हैं।  

कांग्रेस सहित प्रदेश की राजनीति में कालूखेड चर्चित नाम था। वे विधानसभा में लोक लेखा समिति के सभापति थे। पिछले दिनों हृदयाघात के बाद उन्‍हें भोपाल के हमीदिया अस्‍पताल में भी भर्ती कराया गया था। जिसके बाद उन्हें एयरलिफ्ट कर दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com