कलेक्टर द्वारा चंदेरी में प्रधानमंत्री आवास एवं शौचालय निर्माण संबंधी समीक्षा
राजकुमार पंत
अशोकनगर : कलेक्टर श्री बी.एस.जामोद द्वारा जिले के विकासखण्ड चंदेरी के सरस्वती स्कू्ल के सभागार में बुधवार को प्रधानमंत्री आवास एवं शौचालय निर्माण संबंधी समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में एस.डी.एम.श्री जे.पी.गुप्ताठ, अतिरिक्त मुख्यव कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री विशाल सिंह, जिला समन्वपयक स्व च्छअ भारत मिशन श्रीमति सरिता बंसल, मुख्यप कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत श्री नवीन तिवारी, सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक, उपयंत्री, एडीईओ., पी.सी.ओ तथा संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
कलेक्टर श्री जामोद ने कहा कि विकासखण्डं चंदेरी को यथाशीघ्र खुले में शौच मुक्त कराने के लिए शेष रहे शौचालयों का निर्माण तीव्र गति से कराना सुनिश्चित करे। उन्होंने अधिकारियों के साथ साथ जनप्रतिनिधियों से भी इस कार्य को प्राथमिकता के साथ पूर्ण कराने का आव्हािन किया। उन्होंइने कहा कि सभी के प्रयासों से जिले को स्वंच्छ।ता के क्षेत्र में नई ऊचाईयां प्राप्तन हुई है। स्वच्छता को गति देने के लिए हर कदम स्वच्छसता की ओर बढाने होगें। उन्हों ने ग्राम पंचायतवार शौचालय निर्माण कार्यों की समीक्षा कर आवश्यंक निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि शौचालय निर्माण के साथ साथ ग्राम पंचायत स्तयर पर चल रहे प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत निर्मित होने वाले आवासों को समय से पूर्ण कराना सुनिश्चित करें।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com