होशंगाबाद : भारतीय जनता युवा मोर्चा की जिला बैठक 6 अक्टूबर को इटारसी में
होशंगाबाद । भारतीय जनता युवा मोर्चा की जिला बैठक दिनांक 6 अक्टूबर दिन शुक्रवार को दोपहर 2 बजे प्लेटिनम रिसोर्ट इटारसी में आहूत की गई है। मोर्चा जिलाध्यक्ष श्री प्रांशू राने ने बताया कि बैठक में मार्गदर्शन हेतु संभाग संगठनमंत्री श्री श्याम महाजन, विधानसभा अध्यक्ष डॉ सीतासरन शर्मा, सांसद श्री राव उदयप्रताप सिंह, सिवनीमालवा विधायक श्री सरताज सिंह, सोहागपुर विधायक श्री विजयपाल सिंह, पिपरिया विधायक श्री ठाकुरदास नागवंशी, खनिज निगम अध्यक्ष श्री शिव चौबे, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री हरिशंकर जायसवाल, भाजयुमो प्रदेशमंत्री श्री दीपक उइके, मोर्चा प्रभारी श्री गिरधर मल्ल उपस्थित रहेंगे। बैठक में मोर्चे के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, जिला पदाधिकारी एवं सदस्य, मण्डल अध्यक्ष एवं नगर अध्यक्ष अपेक्षित हैं।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com