होशंगाबाद : जिले की दो विधानसभाओं पर कार्य विस्तार योजना की महत्वपूर्ण बैठक आज
होशंगाबाद। जिले की दो विधानसभा पिपरिया, सोहागपुर में पार्टी संगठनात्मक बैठकें गुरूवार को होगी। पार्टी जिलाध्यक्ष श्री हरिशंकर जायसवाल ने बताया कि जिले की दो विधानसभाओं पिपरिया एवं सोहागपुर में सुबह ग्यारह बजे से बैठक प्रांरभ होगी। पिपरिया विधानसभा की बैठक शिवानी गार्डन, पचमढ़ी रोड़ पर स्थित शुरू होगी। बैठक में प्रशिक्षण प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक श्री अरविंद कोठेकर, संभागीय संगठन मंत्री श्री श्याम महाजन, विधानसभा विस्तारक श्री सतेन्द्र यादव, विधायक श्री ठाकुरदास नागवंशी, मण्डल प्रभारी श्री माधव अग्रवाल, श्री सुरेश पटैल, श्री संजय जैन, श्री गिरधर मल्ल, मण्डल अध्यक्ष श्री गोपाल दूदानी, श्री पुरूषोत्तम रघुवंशी, श्री हेमराज मुख्त्यार, श्री कमल धूत सहित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।
हरिशंकरजायसवाल ने बताया कि सोहागपुर विधानसभा की कार्यविस्तारक योजना बैठक बाबई के ग्राम आंखमउ में स्थित मंगल भवन में होगी। बैठक में प्रशिक्षण प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक श्री अरविंद कोठेकर, संभागीय संगठन मंत्री श्री श्याम महाजन, विधायक श्री विजयपाल सिंह, मण्डल प्रभारी श्री डालचंद मीना, श्री बहादुर चौधरी, जिला मंत्री श्री राजेश चौधरी, मण्डल अध्यक्ष आकाश रघुवंशी, श्री फूलचंद यादव सहित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com