Home/Anuppur/madhya pradesh/mp/साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में दायित्वों के निर्वहन में शिथिलता बरतने वाले शासकीय सेवकों के सेवा समाप्ति के प्रस्ताव बनाने के कलेक्टर के निर्देश
साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में दायित्वों के निर्वहन में शिथिलता बरतने वाले शासकीय सेवकों के सेवा समाप्ति के प्रस्ताव बनाने के कलेक्टर के निर्देश
साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में दायित्वों के निर्वहन में शिथिलता बरतने वाले शासकीय सेवकों के सेवा समाप्ति के प्रस्ताव बनाने के कलेक्टर के निर्देश
अनूपपुर /प्रदीप मिश्रा - 8770089979
कलेक्टर अजय शर्मा ने साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में समस्त जिला प्रमुख अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे जनसामान्य की समस्याओं के निराकरण तथा शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन को और अधिक गति प्रदान करें तथा कार्यों में पारदर्शिता रखें। आपने कहा कि दायित्वों के निर्वहन में शिथिलता बरतने वाले शासकीय सेवकों के अनिवार्य सेवानिवृत्ति के प्रस्ताव तैयार किए जांय। कलेक्टर ने जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास को निर्देशित किया कि वे आगामी समीक्षा बैठक में पर्यवेक्षकवार उपलब्धियों की जानकारी प्रस्तुत करें। साथ ही आंगनबाड़ी केन्द्रों के संचालन एवं विभागीय गतिविधियों के संचालन में रुचि नहीं लेने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, पर्यवेक्षकों तथा परियोजना अधिकारियों के अनिवार्य सेवानिवृत्ति संबंधी प्रस्ताव तैयार करने एवं कार्यवाही करने के निर्देश दिए। आपने सीएम हेल्पलाईन तथा जनसुनवाई की समीक्षा करते हुए कहा कि सभी विभाग दैनिक रूप से आवेदनों की समीक्षा करें तथा उनका निराकरण सुनिश्चित कराएं। समय सीमा के बाहर प्रकरण पाए जाने पर दण्डात्मक कार्यवाही की जाएगी। आपने भावांतर योजनांतर्गत केन्द्रीय सहकारी बैंक समिति सिंघौरा एवं वेंकटनगर के समिति प्रबंधक द्वारा कार्य में रुचि नहीं लेने के कारण निलंबित करने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने बताया कि पुष्पराजगढ़ विकासखंड में ऐसे 75 गांवों का चयन किया गया है, जहां बेहतर तरीके से स्वास्थ्य सेवाएं नहीं मिल पा रही है। इन ग्रामों में स्वास्थ्य विभाग एवं संस्था जन स्वास्थ्य के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं के संचालन की योजना तैयार की गई है। जिसकी संपूर्ण तैयारी का दायित्व मुख्य चिकित्सा एवं स्वा. अधिकारी अनूपपुर को सौंपा गया है। बैठक में सीईओ जिला पंचायत के.व्ही.एस. चैधरी, अपर कलेक्टर डाॅ. आर.पी. तिवारी, एसडीएम अनूपपुर प्रवीण फुलपगारे, एसडीएम पुष्पराजगढ़ मिलिन्द्र नागदेवे, एसडीएम कोतमा बी.डी. सिंह सहित अन्य जिला प्रमुख अधिकारी उपस्थित थे।
साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में दायित्वों के निर्वहन में शिथिलता बरतने वाले शासकीय सेवकों के सेवा समाप्ति के प्रस्ताव बनाने के कलेक्टर के निर्देश
Reviewed by mponlinenews.com
on
Monday, October 09, 2017
Rating: 5
No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com