संयुक्त कलेक्टर प्रवीण फुलपगारे ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिलेभर से आये आवेदकों की जनसुनवाई कर जनसामान्य की समस्याओं का निदान किया। जनसुनवाई में प्रमुख रुप से प्रधानमंत्री आवास योजना, भूमि संवंधी प्रकरण, पेंशन विवाद, बी0पी0एल0 में नाम जोडने, मारपीट आदि से संबंधित प्रकरण प्राप्त हुए। जनसुनवाई में तहसील अनूपपुर ग्राम कोलमी निवासी शिवमंगली राठौर ने आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मझगवां फुनगा के प्रबंधक यादवेन्द्र गौतम द्वारा फसल हेतु ऋण न दिए जाने, तहसील पुष्पराजगढ़ ग्राम खेतगांव के सुन्दर सिंह मरावी ने खम्भे से बिजली का तार टूटकर भैंस एवं बैलों के मृत्यु होने पर सहायता राशि दिलाए जाने, ग्राम सकरिया तहसील अनूपपुर के देवेन्द्र पटेल ने आर.आई. एवं पटवारी द्वारा मूल नक्शे में लाल स्याही अंकित न किए जाने, ग्राम दुलहरा तहसील अनूपपुर के बाबूलाल चर्मकार ने प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास की द्वितीय किश्त दिलाए जाने, ग्राम पिपरिया के दिव्यांग श्यामदीन पटेल ने बिजली बिल माफ किए जाने, पुरानी बस्ती वार्ड नं. 10 अनूपपुर की बेवा मुन्नी सोनी ने गरीबी रेखा की सूची में नाम जुड़वाने एवं विधवा पेंशन दिलवाए जाने, वार्ड क्र. 7 कोतमा के गया प्रसाद चैधरी ने स्वास्थ्य सुविधा का लाभ दिलाए जाने से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। जनसुनवाई में विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
संयुक्त कलेक्टर ने जनसुनवाई कर जनसामान्य की समस्याओं का किया निदान
Reviewed by mponlinenews.com
on
Tuesday, October 10, 2017
Rating: 5
No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com