कोतमा क्षेत्र में लगातार हो रही चोरियो की घटनाओ और पुलिस द्वारा चोरो को न पकड पाने के कारण जनमानस में आम जनता के मन में पुलिस के खिलाफ हो रही बातो को गंभीरता के साथ लेते हुये पुलिस अधीक्षक अनूपपुर सुनील जैन ने थाना प्रभारी कोतमा राजकुमार मि़़श्रा को एक जांच टीम गठित कर नगर में हुये चोरियो का खुलासा करने के निर्देष दिये जिसके बाद एएसआई मंगला प्रसाद दुबे को चोरो को पकडने का दायित्व सौपा गया जिसके परिणाम भी दिखने लगे है। प्राप्त जानकारी के अनुसार लहसुई कैम्प निवासी नारेन्द्र पान्डेय के कालरी क्वाटर में 21,04,2017 को लाखो रूपये के जेवर व नगदी अज्ञात चोरो द्वारा चोरी कर ली गई थी जिसमें पुलिस ने धारा 457 व 380 भादवि के तहत मामला कायम कर जांच कर रही थी किन्तु पुलिस को इस मामले में कोई सफलता नही मिल पाई और इस प्रकरण को लेकर नगर में तरह तरह की जनचर्चाये होने लगी नगर में चर्चाओ का बाजार गर्म है कि इस प्रकरण में कोतमा के एक पुलिस कर्मचारी को पूरी जानकारी थी और वह एक तथाकथित नेता के साथ मिल कर इस मामले में पर्दा डालने आरोपियो को बचाने व नगर के कुछ सफेदपोस सराफा व्यापारियो को कानून के दायरे में लाने से बचाने के लिये प्रयास करते रहे। नगर में दबी जुबान में तो यहा तक चर्चा है कि कोतमा के एक पुलिस कर्मचारी ने एक नेता के साथ मिल कर चोरी गये कुछ सोने के सामान भी चोरो से प्राप्त कर चोरो को बचाने का प्रयास कर रहे थे हैरत की बात तो यह है कि इस पूरे मामले में वे अपने ही थाना प्रभारी व साथी कर्मचारियो के विष्वास को रौदने में कोई कोर कसर बाकी नही रखे इसी तरह एक अन्य मामले में 34 ग्राम सोना लिया जाना बताया जा रहा है जिस पर पुलिस द्वारा आने वाले दिनो में जब्ती बता कर पेष किये जाने की जानकारी मिल रही है। बिदित हो कि इस घटना के पूर्व रेस्टहाउस रोड में भी एक चोरी की बडी घटना सामने आई थी जिसके भी आरोपी आज तक पकडे नही जा सके जनमानस में होने वाली चर्चाओं व पुलिस के प्रति उठते विष्वास को गंभीरता के साथ लेते हुये संवेदनषील पुलिस अधीक्षक सुनील जैन ने कोतमा पुलिस को अपराधियो को पकड कर चोरी गये सामानो को बरामद करने के निर्देष दिये जिसके बाद कोतमा पुलिस हरकत में आई और कुछ आरोपियो को पकडने में सफलता भी प्राप्त की है जिनसे चोरी गये सामानो को बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है बताया जाता है कि सिकन्दर व राजा नामक आरोपी अभी फरार है जबकि कुछ आरोपी व उनसे सामान खरीदने वाले लोग पकडे गये है। नगर में चर्चाओ का बाजार गर्म है कि इस मामले में चोरी के सामान खरीदने वाले कुछ सफेदपोस लोगो के नाम सामने आ रहे है जिन्हे बचाने के लिये पर्दे के पीछे से प्रयास किये जा रहे है चूकि इस मामले में एक पुलिस कर्मचारी व एक सत्तापक्ष से जुडे नेता का नाम भी दबी जुबान में लिये जा रहे है लिहाजा पुलिस फूक-फूक कर कदम रख रही है अभी तक पुलिस ने अधिकृत रूप से मामले का खुलासा नही किया है और विवेचना करने की बात कह कर मामले से ध्यान बटाने का प्रयास कर रही है। सूत्र बताते है कि केातमा थाने में पदस्थ एक एएसआई को विवेचना में लापरवाही बरतने के आरोप में लाईन हाजिर कर दिया गया है कोतमा थाने में पदस्थ एएसआई मंगला प्रसाद दुबे की भूमिका इस मामले को उजागर करने में महत्वपूर्ण बताई जा रही है पुलिस अधीक्षक अनूपपुर से जनापेक्षा है कि इस मामले में तमाम लोगो के नाम सामने आ रहे है लिहाजा पूरे प्रकरण की सूक्ष्म विवेचना करा कर दूध का दूध और पानी का पानी करने का प्रयास करे ताकि सच्चाई सामने आ सके और जनता का पुलिस पर विष्वास बना रहे।
कोतमा पुलिस संदेह के घेरे में एस.पी के आदेषों को नही मान रही कोतमा पुलिस
Reviewed by mponlinenews.com
on
Tuesday, October 10, 2017
Rating: 5
No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com