बच्चन परिवार ने ऐसे मनाई दिवाली, देखें तस्वीरें
मुंबईः बॉलीवुड अभिनेता अभिताभ बच्चन की दिवाली सेलिब्रेशन का इंतजार दुनियाभर के लोगों को रहता है। सब फैंस ये देखना चाहते हैं कि जलसा की दिवाली का रंग कैसा दिखाई देता है। हालांकि इस साल उन्होंने पहले ही ये घोषणा कर दी थी कि वो दिवाली नहीं मनाएंगे। जाहिर है कि इसके बाद जलसा में कोई पार्टी भी नहीं हुई लेकिन हां बच्चन परिवार ने बेहद सादगी से मां लक्ष्मी और गणेश की पूजा-अर्चना की। इसकी तस्वीरें उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट की हैं।
जलसा में कोई पार्टी नहीं हुई और बड़ी ही सादगी के साथ उन्होंने दिवाली की पूजा-अर्चना की। दिवाली न मानाने का कारण बहु ऐश्वर्या के पिता के निधन को बताया जा रहा है जिसके चलते उन्होंने न तो अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया और ना ही दिवाली सेलिब्रेट की। बिग बी ने अपना 75 वां जन्मदिन अपनी फॅमिली के साथ मालदीव्स में मनाया।
बता दें हर साल होने वाली इस पार्टी में उनके नाते-रिश्तेदार तो पहुंचते ही हैं साथ-साथ बॉलीवुड की कई हस्तियां भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाती हैं। सभी के मनोरंजन को ध्यान में रखते हुए, वहाँ पर अलग-अलग तरह के गेम्स भी होते हैं।
गौरतलब है कि इन दिनों बिग बी अपने शो केबीसी कि टीआरपी को लेकर भी काफी चर्चाओं में बने हुए हैं। इस शो का आखिरी एपिसोड 23 अक्टूबर को टेलीकास्ट होगा और इसकी घोषणा करते वक़्त अमिताभ शो के दौरान ही काफी भावुक नज़र आये थे।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com