-->

Breaking News

ब्राह्मण ही समाज के मस्तिष्क है : डॉ. रश्मि सिंह


सतना जिला पंचायत उपाध्यक्ष डॉ रश्मि सिंह पटेल ने नागौद में किया बुजुर्ग ब्राम्हणों का सम्मान
सतना(नागौद) : नागौद के ग्राम पंचायत मुग हर के हनुमान मंदिर में  जिला पंचायत उपाध्यक्ष डॉ रश्मि सिंह पटेल द्वारा बुजुर्ग ब्राम्हणो को शॉल श्रीफल भेंट कर किया गया सम्मानित।
इस दौरान डॉ रश्मि सिंह ने कहा की वृद्धजनों की जितनी सेवा की जाती है उतना ही सुकून मिलता है। उन्होंने कहा कि बड़े बुजुर्गो और दीन-हीनों की सेवा करना हमारी संस्कृति है। हम नई पीढ़ी को ऐसे संस्कार दें कि वे बुजुर्गो को कभी अनुपयोगी न समझे और उन्हे आदर एवं सम्मान देते रहे। यह सम्मान सिर्फ रस्म अदायगी न रहे बल्कि मन से हमेशा करते रहे। उन्होंने कहा कि बुजुर्ग हमारी धरोहर है, उनका हमेशा ध्यान रखे।
बुजुर्ग हमारे परंपरा के वाहक है, आज हमारी जो संस्कृति पलवित हो रही है उसमें बुजुर्गों का ही योगदान है। साथ ही उन्होंने कहा कि बुजुर्ग पूजा के तुल्य हैं। वर्तमान परिवेश मे संयुक्त परिवार को त्याग कर एकल परिवार की ओर भाग रहे युवाओं को बदलने की जरूरत है। हम बुजुर्गों को सम्मान देंगे तभी हमें सम्मान मिलेगा।
वाल्मीकि रामायण में बताया गया है—मातरं पितरं विप्रमाचार्यं चावमन्य वै।
स पश्यति फलं तस्य प्रेतराज दशं गतः॥अर्थात्—जो माता, पिता, ब्राह्मण तथा गुरु देव का सम्मान नहीं करता वह यमराज के वश में पड़कर पाप का फल भोगता है।”
आगे जिला पंचायत उपाध्यक्ष ने अपने उद्बोधन में कहा की ब्राम्हण न कोई शरीर है, न जाति है, न वर्ग है, न कोई संप्रदाय है तो फिर ब्राम्हण कौन है? जो ब्रम्ह को जाने वहीं ब्राम्हण है। ब्राम्हण सत्य की राह पर चल कर ओरो को भी सत्य की राह पर चलने की प्रेरणा देता है। वहीं सच्चें अर्थो में ब्राम्हण है। उपनिशदों ने इसकों स्पष्ट किया गया है कि कर्म आधार पर जाति का निर्धारण होता है। इसलिए हमें हमारे कर्म में ब्राम्हणत्व लाना होगा।
ब्राम्हण की उत्पत्ती भगवान के मुख से हुई है। ब्राम्हण समाज का मस्तिष्क है।
इस दौरान रामप्रकाश शुक्ला, अवधेश शुक्ला, बेटा लाल शर्मा,अशोक मिश्रा, रामसजीवन शुक्ला, रामबहोर शुक्ला,हरि प्रसाद शर्मा,रविप्रकाश त्रिपाठी, कमला प्रसाद त्रिपाठी, लोकनाथ शर्मा,रविशंकर मिश्रा, रामायण शुक्ला, राकेश द्विवेदी, सुदामा द्विवेदी, राजेश शर्मा,कामता शर्मा, नारायण मिश्रा,मनोज शर्मा, जीतेन्द्र तिवारी,बालमुकुंद शर्मा,राकेश शर्मा ,रामा शुक्ला,भगवान दास शुक्ला, सतीश शर्मा को शॉल श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस सम्मान कार्यक्रम में समस्त ग्रामवासी व अन्य वरिष्ठजन उपस्थित रहे।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com