-->

Breaking News

शहडोल में कलेक्टर की गाड़ी भिड़ी, बाल-बाल बचा सतना कलेक्टर का बेटा


बिजली पोल से टकराई कार, तत्काल बदली नंबर प्लेट
सतना : शहडोल के रीवा रोड पर सोहागपुर थाना से करीब 200 मीटर दूर आईटीआई के पास रविवार को शहडोल कलेक्टर को आवंटित वाहन का एक्सीडेंट हो गया। यह सफेद सिडान गाड़ी फिलहाल शहडोल से स्थानांतरित होकर सतना कलेक्टर बने मुकेश शुक्ला के कब्जे में थी। गाड़ी अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे में टकरा गई। इससे दाईं ओर का पिछला पहिया निकल गया। हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई है। प्रत्यक्षदर्शियों की चर्चा के मुताबिक वाहन कलेक्टर मुकेश शुक्ला का पुत्र चला रहा था। उनके साथ कुछ युवतियां भी थीं। हादसे के बाद स्थानीय लोगों से हॉट टॉक भी हुई। इधर, सतना से विदाई पार्टी में शामिल होने शहडोल पहुंचे कलेक्टर मुकेश शुक्ला भी घटनास्थल पर पहुंचे। बाद में पूर्व खनिज अधिकारी ए.के रॉय एवं डीपीसी मदन त्रिपाठी भी मौके पर पहुंचे।
इधर, शुक्ला ने  साधना न्यूज  संवाददाता को फोन में बताया कि गाड़ी बेटा चला रहा था और साथ में उसका एक दोस्त भी था। गाड़ी का एक पहिया कीचड़ में फ ंसने से हादसा हुआ। न कोई घायल हुआ है न किसी के साथ भी किसी प्रकार की हाथापाई नहीं हुई।
जानकारी के अनुसार व्योहारी छतवई से शहडोल की ओर आ रही कार आईटीआई के नजदीक तेज रफ्तार होकर बिजली पोल से जा टकराई। हादसा रविवार की शाम लगभग 6 बजे के आसपास का है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार की रफतार काफी तेज थी। जिससे कार अनियंत्रित होकर सडक़ किनारे बिजली पोल से जा टकराई। हादसे के वक्त कार कलेक्टर पुत्र चला रहे थे। इस दौरान कार में अन्य लोग भी थे, जिन्हे सामान्य चोट आई है। सूचना मिलते ही सोहागपुर पुलिस सहित कलेक्टर और कई अधिकारी मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों की माने तो हादसे के बाद कई स्थानीय लोगों के साथ कार चालक की तू तू मैं मैं भी हुई। हालांकि अधिकरियों के पहुंचते ही मामला शांत हो गया था।
हादसे के बाद हटाई कलेक्टर की प्लेट
हादसे के बाद तत्काल मौके पर कई अधिकारी पहुंच गए। खनिज विभाग और शिक्षा विभाग के एक बड़े अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर तत्काल कार के सामने लगी कलेक्टर की नेम प्लेट को निकालकर साथ ले गए।





No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com