-->

Breaking News

पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले के पुलिस अधिकारियों की ली बैठक


शाजापुर : आज दिनांक 26 अक्टूबर 2017 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधीक्षक श्री शैलेंद्र सिंह चौहान द्वारा क्राइम मीटिंग ली गई, जिसमें जिले के समस्त अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस)  थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी व अन्य अधिकारी उपस्थित हुए ।
 
सर्वप्रथम त्यौहारों  को शांति पूर्वक संपन्न कराए जाने के लिए समस्त अधिकारियों को बधाई दी गई एवं सभी अधिकारियों को पुरस्कृत कर प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया ।
 
मीटिंग में लंबित अपराध लंबित  चालान से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की गई व अच्छा कार्य करने वाले अधिकारियों को पुरस्कृत किया गया तथा लंबित अपराधों  एवं कार्य मे लापरवाही बरतने पर अधिकारियों को दंडित भी किया गया और भविष्य में किसी भी प्रकार के अपराध में  ढिलाई ना  बरतने की समझाइश भी दी गई ।  क्राइम मीटिंग में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति ठाकुर अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री देवेंद्र कुमार यादव अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री  आर एस अंब बेरछा श्री ओ पी सोलंकी प्रभारी अनुविभागीय अधिकारी शुजालपुर  रक्षित निरीक्षक श्री आशीष तिवारी व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com