-->

Breaking News

रूठियाई में निकले वार्षिक विमानोत्सव


राजकुमार पंत
गुना, ब्यूरो । रूठियाई कस्बे में देवाधिदेव भगवान आदिनाथ का वािर्षक विमोनोत्सव हर्षोल्लास से निकाला गया। इस मौके पर एक चल समारोह नारोनी स्थित मंदिर से प्रारम्भ होकर एबी रोड, रेलवे स्टेशन, सदर बाजार से होते हुए संत निवास जिनालय पहुंचा। यहां भगवान का अभिषेक, शांतिधारा एवं पूजन के उपरांत वापस नारोनी स्थित मंदिर पहुँचा।

इस मौके पर गुना से आए संजय शास्त्री जी द्वारा विमानोत्सव के महत्व के बारे में प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर ईशान इन्द्र ज्ञानीचंद जैन गुना, सौधर्म इंद्र किशनचन्द जैन गुना, सनत  इन्द्र  कबूल चंद जैन छिपोन , महेन्द्र  इंद्र महेन्द्र कुमार नितेश कुमार बांझल गुना द्वारा भगवान का अभिषेक किया गया। वहीं विश्वकल्याण की भावना के साथ शांतिधारा ज्ञानीचंद भरसुला ने की। श्रीजी की फूलमाल नमन जैन मुरानिया परिवार ने पहनी।

विमानोत्सव के दौरान जैन युवा गु्रप द्वारा आचार्यश्री विद्यासागर  महाराज के जन्म से लेकर आज तक की जीवन पर आधारित आर्ट गैलरी लगाई गई। जिसे समाजजनों द्वारा सराहा गया। रात्रि 8 बजे पाठशाला परिवार रुठियाई द्वारा भव्य सास्कृतिक प्रस्तुति दी गई। जिसमें संचालन क्षमण संस्कृति संस्थान सांगानेर से आए प.अनेकान्त शास्त्री एवं शुभम शास्त्री द्वारा किया गया । अंत में आभार जैन समाज अध्यक्ष एडवोकेट चंद्रेश जैन ने व्यक्त किया।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com