-->

Breaking News

समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों से शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन का लिया फीडबैक


समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों से शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन का लिया फीडबैक 

अनूपपुर \  समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक में सोमवार को कलेक्टर श्री अजय शर्मा ने विगत दो दिनों में विभिन्न विभागों के शासकीय अधिकारियों को चुनाव के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत जानने के लिए भ्रमण दल भेजा था। भ्रमण पर गए अधिकारियों से समय-सीमा की साप्ताहिक समीक्षा बैठक में कलेक्टर श्री शर्मा ने योजनाओं के क्रियान्वयन का फीडबैक प्राप्त किया। अधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया कि कुछ स्थानों में छोड़कर एकान्त जगहों में खसरा एवं बी-1 का वितरण किया गया है। कुछ स्थानों में भू-स्वामी विभिन्न कारणों से गांव से बाहर होने के कारण खसरा, बी-1 का वितरण संभव नहीं हो पाया है। कुछ स्थानों में पटवारियों की लापरवाही भी सामने आई है, जिस पर कलेक्टर ने अपर कलेक्टर अनूपपुर को संबंधितों के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। इसी तरह कुछ स्थानों में मजदूरी भुगतान होना भी लंबित पाया गया है। कलेक्टर ने संबंधित सीईओ जनपद पंचायत को भुगतान लंबित होने की जांच कर शीघ्र भुगतान कराने तथा यदि भुगतान में किसी भी स्तर पर लापरवाही बरती गई है तो संबंधितों के विरूद्ध कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर शर्मा ने समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक में लोक सेवा गारण्टी अधिनियम के तहत 300 से अधिक दिनों से लंबित प्रकरणों की गहनता के साथ समीक्षा की तथा अधिकारियों को अभियान चलाकर निराकरण के निर्देश दिए। आपने कहा कि सभी अधिकारी सक्षम अधिकारी से संपर्क कर इन प्रकरणों का निराकरण सुनिश्चित कराएं। इस अवसर पर कलेक्टर ने समय-सीमा के पत्रों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निराकरण के निर्देश दिए। बैठक में सीईओ जिला पंचायत के.व्ही.एस. चैधरी, अपर कलेक्टर डाॅ. आर.पी. तिवारी, जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तथा विभिन्न विभागों के जिला प्रमुख अधिकारी उपस्थित थे।



No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com