-->

Breaking News

कलेक्टर ने जनसुनवाई कर जनसामान्य की समस्याओं का किया निदान


कलेक्टर ने जनसुनवाई कर जनसामान्य की समस्याओं का किया निदान


अनूपपुर / कलेक्टर अजय शर्मा ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिलेभर से आये आवेदकों की जनसुनवाई कर जनसामान्य की समस्याओं का निदान किया। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्री के.व्ही.एस. चैधरी, अपर कलेक्टर डाॅ. आर.पी. तिवारी, एसडीएम जैतहरी श्री बी.डी. सिंह, विभिन्न विभागों के जिला प्रमुख अधिकारी उपस्थित थे। जनसुनवाई में प्रमुख रुप से प्रधानमंत्री आवास योजना, भूमि संवंधी प्रकरण, पेंशन विवाद, बी0पी0एल0 में नाम जोडने, मारपीट आदि से संबंधित प्रकरण प्राप्त हुए। जनसुनवाई में जैतहरी की रानी प्रजापति ने नौकरी दिलाए जाने, ग्राम सिंघौरा के ग्रामवासियों ने सकसईया बांध गोधन पाटन जलाशय का पानी रोकने के संबंध में, ग्राम कोलमी तहसील अनूपपुर के रामनारायण राठौर ने अल्प वर्षा के कारण धान की फसल सूख जाने पर फसल बीमा की राशि दिलाए जाने, सामतपुर के महेन्द्र सिंह राठौर ने अनूपपुर वियर हाऊस में चैकीदारी की मजदूरी का भुगतान किए जाने, ग्राम पंचायत मेड़ियारास तहसील अनूपपुर के नरेश कोल ने शौचालय निर्माण की राशि दिलाए जाने, ग्राम छिल्पा की कुसुमबाई सोनी ने राष्ट्रीय खाद्य पात्रता पर्ची के तहत 35 किलो राशन दिलाए जाने के संबंध में आवेदन दिया।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com