-->

Breaking News

उज्जैन :हिन्दू-मुस्लिम ने मिलकर के शहादत ऐ हुसैन मनाया

घट्टिया। शहादत ए हुसैन की याद में मनाया जाने वाला पर्व मोहर्रम उज्जैन जिले की घट्टिया तहसील में हिन्दू-मुस्लिम ने मिल जुल कर मनाया जिसमे सैंकड़ो की तादाद में महिला पुरुष व बच्चे शामिल हुवे, ओर दोनो समुदाय ने मोहर्रम पर बनाये जाने वाले ताजिये को मिलकर कन्धा दिया और जगह-जगह शर्बत पिलाया पिलाया ओर वही पास के गांव गुराड़िया गुर्जर के नागराज अखड़ा के अध्यक्ष लाड़ सिंह टेरीकाट , उपाध्यक्ष उमराव सिंह गुर्जर, सचिव लाखन सिंह गुर्जर, सहयोजक डीके गुर्जर व सहयोगी ने जमकर हेरात अंगेज अखाड़े का प्रदर्शन किया जिसमे बच्चो ने भी बड़ चढ़ के अखाड़ा प्रदर्शन किया प्रशासन ने शस्त्र प्रदर्शन रोक लगाई जिसके चलते लाठियो से अखाड़े खेलते नजर आए।


मोहर्रम कमेटी द्वारा थाना प्रभारी जयराम चौहान , सरपंच प्रतिनिधि कालू बाबा , उपसरपंच राजेश पुष्पद, बालू सिंह पंवार , ईश्वर सिंह पंवार, ओर कई वरिष्ठजनों का साफा बाँधकर स्वागत किया।

पुलिस प्रशासन भी शुरू से आखरी तक व्यवस्था पर पूरी नजर बनाए हुवे थी जिसकी पल-पल की अपडेट उप- पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्रपाल सिंह राठौर ले रहे थे ओर कोई चूक न हो जिसको लेकर स्वयं अपनी टीम लेकर मोहर्रम के जुलूस में पहुँचकर जानकारी ली।

ओर रात दो बजे तक सभी कर्बला पहुँचे जहा परंपरा अनुसार ताजिये ठंडे किये, इस अवसर पर हाजी मुश्ताक खां मंसुरी, निजामुद्दीन मंसुरी, अब्दुल वहाब खान, इब्राहिम मंसुरी, हाजी मुनीर शेख, अब्दुल रहीम पठान, फ़क़ीर मोहम्मद, शेखर मंसुरी, गफूर पठान, आजद शाह, आदि मौजूद रहे।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com