पन्ना:महिला कुश्ती देखने उमड़ा जनसैलाब
पन्ना।तहसील अजयगढ़ क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत धरमपुर में कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित कि गयी।अनेक स्थानों से आये पहलवानों ने अपना अपना कर्तब दिखाया ।50 वर्ष पुराने दंगल में पहली बार हुआ महिलाओं का दंगल देश में भले ही हर जगह क्रिकेट का जादू चल रहा हो और क्रिकेट के बुखार में हर खेल फीका पड़ रहा हो लेकिन बुंदेलखंड में कुश्ती का खेल आज भी सबसे लोकप्रिय खेलों में से एक है एक जमाने में आल्हा-ऊदल जैसे नामी पहलवान बुंदेलखंड में हुए अब भी वह परंपरा ग्रामीण अंचलों में चली आ रही है ऐसा ही एक अखाड़ा पन्ना के धर्मपुर स्थित धूनी स्थान में है जिसमें 50 वर्ष से लगातार दंगल हो रहा है इस स्थान में पहली बार दिल्ली और पंजाब से आई महिला पहलवानों का दंगल हुआ जिसे देखने जन सैलाब उमड़ । इस दंगल में खजुराहो सांसद नागेंद्र सिंह भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष शतानंद गौतम भरत मिलन पांडेय जनपद पंचायत अध्यक्ष ,SP रियाज इकबाल सहित करीब 25000 लोग शामिल हुए।
No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com