-->

Breaking News

नए छात्रों का सौहार्दपूर्ण वातावरणमें स्वागत करें पुराने छात्रआईजीएनटीयू में रैगिंग के बारे में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया

नए छात्रों का सौहार्दपूर्ण वातावरण

में स्वागत करें पुराने छात्र

आईजीएनटीयू में रैगिंग के बारे में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया

अमरकटंक/प्रदीप मिश्रा -8770089979

 रैगिंग के बारे में छात्रों को जागरूक करने के उद्देश्य से इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय के तत्वावधान में रैगिंग के विरूद्ध कानूनी सलाह एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें प्रमुख शिक्षाविदों, न्यायविदों और वरिष्ठ अधिकारियों ने पुराने छात्रों से नए छात्रों का सौहार्दपूर्ण वातावरण में स्वागत कर उनका मार्गदर्शन करने का आह्वान किया। मुख्य अतिथि जिला एवं सत्र न्यायाधीश आर.के. नायक ने रैगिंग की मानसिकता के पीछे मानसिक एवं व्यावहारिक विकृतियों का जिक्र करते हुए कहा कि इनसे उबर कर शैक्षणिक संस्थानों में नए छात्रों को ऐसा वातावरण प्रदान करने की आवश्यकता होती है जहां नए छात्र अपनी प्रतिभा को और अधिक निखारकर समाज में जिम्मेदार नागरिक बन सके। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में अभी तक रैगिंग का कोई संगीन मामला सामने नहीं आया है परंतु फिर भी शिक्षकों को ऐसी गतिविधियों पर पैनी नजर बनाए रखने की आवश्यकता है। इसके लिए यूजीसी ने पर्याप्त शक्तियां दी हुई हैं और विभिन्न प्रावधान बनाए हुए हैं। कुलपति प्रो. टी.वी. कटटीमनी ने कहा कि विश्वविद्यालय में विभिन्न संस्कृतियों, धर्मों और सामाजिक मूल्यों को मानने वाले शिक्षकों और छात्रों के होने के बाद भी अभी तक रैगिंग की कोई घटना नहीं हुई है। इसके लिए उन्होंने सभी को बधाई दी। उन्होंने छात्रों का आह्वान किया कि वे अपनी रचनात्मकता को विभिन्न माध्यमों से सभी के सामने प्रकट करें न कि रैगिंग जैसी गतिविधियों से अपने करियर का अहित करें। राजेंद्रग्राम के मजिस्ट्रेट सिद्धार्थ तिवारी ने कहा कि कालेज का जीवन प्रोफेशनल लाइफ का आधार होता है ऐसे में स्वयं को रैगिंग से दूर रखते हुए नए छात्रों का खुले दिल से स्वागत करें जिससे वे शेष जीवन अपने सीनियर्स का सम्मान करता रहे। शिल्पा तिवारी ने रैगिंग के विरूद्ध बनाए गए विभिन्न प्रावधानों के बारे में जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्रों ने भाग लिया।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com