-->

Breaking News

_मीडिया को धमकाने वालो पर होगी कडी कार्यवाई : जनसम्पर्क मंत्री नरोत्तम मिश्रा

मीडिया स्वतंत्र है
रीवा :- आज की बडी खबर
  एक दिवसीय प्रवास पर रीवा पहुंचे म.प्र. के जनसम्पर्क,  जल संसाधन, संसदीय कार्य एवं रीवा जिले के प्रभारी मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कलेक्टेट में आयोजित जिला योजना समिति की बैठक उपरांत मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि...
    रीवा मे किसानों को अमानक बीज वितरण व एक्सपायरी दवाइयों के मामले की जांच के लिये कलेक्टर को अधिकृति कर दिया गया है ,
और लापरवाह अधिकारीयो के विरूध कार्यवाही की जाएगी,
   _पत्रकारो ने मीडिया कि स्वतंत्रता व सुरक्षा को लेकर सवाल किया तो श्री मिश्रा ने कहा कि...._
   यदि मीडिया पर कोई दबाव बनाया जाता है और धमकी दी जाती है तो उन लोगो के विरुद्ध कडी कार्यवाही की जाएगी ,
   श्री मिश्रा ने यह भी कहा कि.. मीडिया पूरी तरह स्वतंत्र है - उनके कार्य में कोई हस्तक्षेप नही किया जायेगा,
यदि किसी अधिकारी/कर्मचारी द्वारा धमकियां दी जाती है तो यह गलत है , और ऐसे अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी,

उन्होंने यह भी कहा कि... मीडिया पर कोई भी आपराधिक प्रकरण दर्ज नहीं किया जायेगा

गौरतलब है कि दो दिवस पूर्व कृषि विभाग ने अमानक दवाएं किसानो को वितरित की थी , जिसको लेकर मीडिया ने प्रमुखता के साथ खबर दिखाया व समाचार पत्रों में प्रकाशित किया था ,
जिसके बाद कृषि विभाग में हड़कंप मच गया और अपने बचाव के लिए मीडिया पर अनर्गल आरोप लगाना शुरु कर दिया था  ।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com