-->

Breaking News

रीवा लोकायुक्त टीम की बड़ी कार्रवाई, नगर निगम उप आयुक्त को 1.10 लाख की रिश्वत लेते रगे हांथो पकड़ा


सिंगरौली : रीवा लोकायुक्त ने सिंगरौली नगर निगम में बड़ी कार्रवाई की है। गुरुवार को लोकायुक्त टीम ने निगम के उपायुक्त को एक लाख 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ पकड़ लिया। उपायुक्त कचरा प्रबंधन के नाम पर रिश्वत ले रहे थे। नगर निगम में हुई इस कार्रवाई से अन्य अधिकारी-कर्मचारियों में हड़कंप मचा रहा। दफ्तर में तरह-तरह की चर्चाएं भी चलती रहीं। बता दें कि इससे पहले सितंबर में जिला ट्रेजरी अधिकारी भी घूस लेते पकड़े गए थे।

लगातार बना रहे थे दबाव
बताया गया, नगर निगम उपायुक्त सीपी पाण्डेय कचरा प्रबंधन के लिए ठेकेदार पर लगातार लेनदेन का दबाव बना रहे थे। कुछ दिनों पहले ठेकेदार और उपायुक्त सीपी पाण्डेय के बीच एक लाख 10 हजार रुपए में सौदा तय हुआ। उधर ठेकेदार ने इसकी शिकायत रीवा लोकायुक्त में कर दी।

कार्रवाई का बनाया प्लान
लोकायुक्त एसपी संजीव सिन्हा ने पहले मामले की गोपनीय जांच कराई। जब शिकायत सही पाई गई तो कार्रवाई का प्लान बनाया। गुरुवार को पीडि़त ठेकेदार को 1 लाख 10 हजार रुपए देकर उपायुक्त को देने के लिए भेज दिया। जैसे ही ठेकेदार ने उपायुक्त को पैसे दिए, वहां पहुंची टीम ने उनको रंगेहाथ पकड़ लिया।

हाल ही में पकड़ा गया था ट्रेजरी आफिसर
सिंगरौली में विगत २० दिनों के अंतराल में यह दूसरी बड़ी कार्रवाई है। इससे पहले सितंबर में रीवा लोकायुक्त ने ट्रेजरी ऑफिसर को कोषालय दफ्तर में रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा था। वह सेवानिवृत्त कर्मचारी से रिश्वत मांग रहा था। इस पर रिटायर्ड कर्मचारी ने लोकायुक्त में शिकायत की थी।

नगर निगम में हड़कंप
गुरुवार को रीवा लोकायुक्त द्वारा की गई कार्रवाई से सिंगरौली नगर निगम में हड़कंप मच गया। अधिकारी-कर्मचारियों में तरह-तरह की चर्चाएं भी व्याप्त रहीं। खबर लिखे जाने तक कार्रवाई जारी रही। नगर निगम में कार्रवाई के दौरान काम कराने के लिए आए रहवासी भी इधर-उधर भटकते रहे। उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com