-->

Breaking News

शुलभ शौंचालय की माँग को लेकर जिला पंचायत सीईओ को सौंपा ज्ञापन


रीवा/जवा
जवा से राहुल तिवारी की रिपोर्ट
शासन द्वारा करोडो रुपये खर्च कर जहाँ घर-घर शौंचालय निर्माण कर खुले में शौंच मुक्त स्वच्छ भारत की कल्पना देख रहा है।वही शासन के अधिकतर शासकीय मुख्यालयों का  हाल यह है की एक भी सर्वजनिक शुलभ शौचालय मुख्यालयो में नही है।जो भी ग्राम पंचायतो द्वारा बनवाये गये है वो न के बराबर हैैं। जवा मुख्यालय में लम्बे समय से सर्वजनिक शुलभ शौचालय की माँग चल रही है।लेकिन अधिकारियों की उदासीनता के कारण आज तक जवा मुख्यालय में एक भी सार्वजनिक  शुलभ शौंचालय नही बनवाये गये।जिसकी माँग को लेकर किसान नेता तरुणेन्द्र द्विवेदी द्वारा स्वच्छता अभियान की समीक्षा में आये जिला पंचायत सीईओ मयंक अग्रवाल से की गई।
श्री द्विवेदी ने बताया की जवा जनपद के अन्तर्गत हर शासकीय कार्यालय होने के कारण दूर गाँवो से आने वाले हितग्राहियो एवं जनता को जवा बाजार में शौंचालय की बात तो दूर पेशाब करने तक की जगह नही है।हर शासकीय कार्यालयो के पीछे की दिवालो की जाँच करा ली जाय तो यूरिनल की बू के अलावा और कुछ नही मिलेगा।
खास तौर पर सबसे बडी फजीहत महिला वर्गो की होती है जो न चाहते हुये भी खुले में पेशाब करने को मजबूर हो जाती है।श्री द्विवेदी ने बताया की शुलभ शौंचालय की माँग लम्बे समय से की जा रही है लेकिन प्रशासनिक अधिकारियो से अश्वासन के शिवा कुछ नही मिलता जिसका नतीजा आज सब के सामने है। मुख्यालय में आज एक सर्वजनिक शौचालय की व्यवस्था शासन प्रशासन नही कर पाया।
श्री द्विवेदी की माँग पर जिला सीईओ ने जनपद सीईओ एबी खरे से सार्वजिक शौचालय के लिये प्रस्ताव तैयार कर भेजने के मौखिक निर्देश दिये गये हैं।इस अवसर पर प्रमुख रुप से मनोज शुक्ला भंवर तिवारी दीपक पाण्डेय राहुल तिवारी दीपू मिश्रा,गौरव द्विवेदी नियामुद्दीन खान किशोर कुमार तिवारी वीरेन्द्र गुप्ता विनय सेन ब्यास तिवारी  सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com