-->

Breaking News

छेड़खानी के आरोप में युवक पर तलवार से हमला

रीवा : चोरहटा थाना के अमवा निवासी सुबेन्द्र विश्वकर्मा मारपीट में घायल हो गया। उसे इलाज के लिए एसजीएमएच में भर्ती कराया गया है। सुबेन्द्र का आरोप है कि उसगज मकान मालिक छकौड़ी लाल सेन ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए तलवार से हमला कर दिया। शनिवार की रात वह घर में ही मौजूद था। इसी बीच आरोपी छकौड़ीलाल आया और उसके साथ गाली-गलौज करते हुए विवाद करने लगा। विरोध करने पर आरोपी तलवार लेकर आया और उसके हाथ व सिर में हमला कर घायल कर दिया। जबकि मकान मालिक का आरोप था कि सुबेन्द्र उसके घर में रहकर घर की महिलाओं के साथ छेड़खानी करता है। वह नशे की हालत में उसके घर में घुस रहा था। मना करने पर भिड़ गया। अपने बचाव में उसने भी हाथापाई की है।

जमीन विवाद में मारपीट

इसी तरह बाबूलाल कुशवाहा पुत्र सुखलाल कुशवाहा उम्र 70 वर्ष निवासी अमिलकी के साथ मारपीट की घटना घटी है। उसका आरोप है कि परिवार के ही लोगों ने उसके साथ गाली-गलौज करके डण्डा से हमला करके सिर फोड़ दिया है। घायल ने बताया कि आरोपी उसकी जमीन में कब्जा करने के लिए बाड़ी लगा रहे थे और उसने जब मना किया तो उन्होंने लात, घूसों और डण्डे से हमला करके घायल कर दिया है। मारपीट में घायल हुए सभी को इलाज के लिए एसजीएमएच में भर्ती कराया गया है।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com