कांग्रेस विधायक राम सिंह यादव का दिल का दौरा पड़ने से निधन
भोपाल| शिवपुरी जिले के कैलारस से कांग्रेस विधायक और जिला अधयक्ष राम सिंह यादव का हार्ट अटैक से निधन हो गया है| हार्टअटैक आने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था| जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें ग्वालियर के निजी अस्पताल रिफर कर दिया। जहाँ उनका निधन हो गया| वे 74 वर्ष के थे। अंतिम संस्कार कल सुबह खतौरा में किया जाएगा
राम सिंह यादव को ज्योतिरादित्य सिंधिया का काफी करीबी माना जाता है। उनके निधन से जिले सहित प्रदेश भर में शोक की लहर है| राम सिंह यादव ग्राम पंचायत खतौरा के सरपंच रहे। इसके बाद जनपद पंचायत बदरवास के अध्यक्ष। वे जिला पंचायत शिवपुरी के दो बार अध्यक्ष भी रहे। 2013 में वे पहली बार विधानसभा सदस्य निर्वाचित हुए थे।
अभी कुछ दिनों पहले ही रामसिंह यादव के छोटे भाई जग्गनाथ सिंह यादव का निधन हो गया था| अब रामसिंह यादव भी नहीं रहे, जिससे क्षेत्र में शोक की लहर है| रामसिंह यादव का अंतिम संस्कार कल सुबह 10 बजे उनके प्रेत्रिक गांव खतौरा में किया जाएगा।
सिंधिया ने जताया दुःख
रामसिंह यादव के निधन पर सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्वीट कर दुःख जताया है| उन्होंने ट्वीट में लिखा है "कोलारस के लोकप्रिय विधायक श्री राम सिंह यादव जी के दुःखद निधन की खबर ने मुझे स्तब्ध कर दिया हैं|" "ईश्वर उनकी दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा उनके परिजनों को इस भारी दुःख को सहन करने की शक्ति दे"
मुख्यमंत्री ने भी जताता दुःख
कोलारस विधायक श्री रामसिंह यादव के निधन का समाचार दुखदायी है। दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को संबल देने की प्रार्थना करता हूँ।
यादव के निधन पर कमलनाथ ने भी दुख व्यक्त किया
कमलनाथ ने भी यादव के निधन पर दुख व्यक्त किया है| उन्होंने भी ट्वीट कर लिखा है "कोलारस विधायक श्री रामसिंह यादव के निधन का समाचार दुखदायी है। दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को संबल देने की प्रार्थना करता हूँ।"
नेता प्रतिपक्ष श्री अजय सिंह ने विधायक श्री रामसिंह यादव के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया
नेता प्रतिपक्ष श्री अजय सिंह ने कैलारस के विधायक श्री रामसिंह यादव के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।
नेता प्रतिपक्ष श्री सिंह ने कहा कि श्री यादव जमीन से जुड़े नेता और जनता की आवाज थे। उन्होंने कांग्रेस पार्टी के एक कर्मठ कार्यकर्ता के रूप में पहचान बनाई थी। उनके निधन से कांग्रेस पार्टी को जो क्षति हुई है, उसकी पूर्ति संभव नहीं है।
श्री सिंह ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को यह दुःख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव ने भी जताता दुःख
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव ने कोलारस से निर्वाचित पार्टी के विधायक श्री रामसिंह यादव के असामयिक निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए कहा है कि वे एक निष्ठावान समर्पित नेता थे,उनका हमारे बीच से अचानक चले जाना असहनीय है।ईश्वर उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें।
No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com