-->

Breaking News

सीएम शिवराज की अपील, प्रदेश की सुख समृद्धि के लिए भी एक दीपक जलाएं

भोपाल| मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश वासियों को दीपावली की शुभकामनाये दी है और अपील की है कि प्रदेश की सुख समृद्धि के लिए भी एक दीपक जलाएं| वहीं प्रदुषण और पटाखा बैन को लेकर भी सीएम ने कहा कि प्रदूषण रोकने के साथ साथ परंपरा भी जरुरी| धूमधाम से दीपावली मनाएं|

दरअसल, दिल्ली में सुप्रीम कोर्ट द्वारा पटाखों पर बैन लगाया है| जिसके बाद देश भर में सियासत गरमाई हुई है| इस बीच मध्य प्रदेश के गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह ने प्रदेश में पटाखों पर बैन को लेकर साफ़ किया था कि प्रदेश में पटाखे बैन नहीं है और दिल्ली के मित्रों का भी प्रदेश में स्वागत है, एमपी आएं और दिवाली मनाएं| अब प्रदेश के मुख्यमंत्री ने भी पटाखों को लेकर कहा है कि प्रदुषण का कारण सिर्फ पटाखे नहीं है| पटाखों से ज्यादा प्रदुषण नहीं होता है| प्रदुषण को रोकना भी जरूरी है और परंपरा मनाना भी जरूरी है| दीपक जलाएं और धूमधाम से दीपावली मनाये और पटाखे भी फोड़ें | उन्होंने कहा एक दो पटाखे तो में भी फोड़ूंगा| वही सीएम ने कहा कि सभी से अपील है कि एक दीपक प्रदेश की सुख समृद्धि के लिए भी जलाएं|

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com