-->

Breaking News

रीवा : लोकायुक्त ने पकड़ा घूसखोर बाबू, जमीन नामांतरण के लिए मांग रहा था रुपए


रीवा : लोकायुक्त पुलिस रीवा ने गुरुवार को तहसील कार्यालय में छापामार कार्रवाई करते हुए तहसीलदार के रीडर को रिश्वत लेते रंगेहाथों पकड़ा है. बाबू जमीन के नामांतरण के एक मामले में रिश्वत मांग रहा था. आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जा रही है.

जानकारी के अनुसार रीवा लोकायुक्त ने एक घूसखोर बाबू को रंगे हाथों घूस लेते पकड़ा है. मामला सतना रामनगर तहसील कार्यालय का है. जहां नायब तहसीलदार समय लाल रावत के रीडर दयाराम प्रजापति को 15 सौ की रिश्वत लेते लोकायुक्त ने ट्रेप किया है.

बताया जा रहा है कि फरियादी शैलेन्द्र सिंह अपनी जमीन पत्नी और बेटी के नाम कराना चाहता था. यह मामला पिछले 15 महीने से तहसील कोर्ट में पेंडिंग था. जिसका निपटारा करने के लिए आरोपी बाबू दयाराम ने शैलेन्द्र सिंह से 15 सौ रुपए की मांग की. जिसकी शिकायत पीड़ित ने रीवा लोकायुक्त से की. गुरुवार को जब फरियादी घूस की रकम देने पहुंचा, तो रीवा लोकायुक्त की टीम ने उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया. आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत कार्यवाही की जा रही है.

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com