-->

Breaking News

उचेहरा : शिक्षा विभाग उचेहरा को युवक कांग्रेस ने सौंपा गया ज्ञापन


उचेहरा (सतना ) :- 
शिवराज सरकार भले ही बड़े बड़े वादे घोषणाए  कर रहीं हैं लेकिन जमीनी स्तर पर सब ड़ोल में पोल हैं यही स्थित परसमनिया पठार के गाँवों में  संचालित स्कूलों का हैं न ही शिक्षकों कीं उपस्थित सही समय पर होती न ही सही समय पर स्कूलों के ताला खुलता हैं न ही स्कूलों में बच्चों कीं सुविधा मिल रहीं हैं लेकिन फर्जी बिल से सामग्रियों कीं  खरीद कर लीं जाती हैं।


स्वच्छता अभियान के नाम पर करोड़ों के विज्ञापन पेपरो में छापे जाते हैं लेकिन उचेहरा ब्लॉक कीं स्कूलों में बच्चों के शौचालयो में ताला खुलता ही नहीं हैं अधिकांश टूटे फूटे पड़े रहते हैं शिक्षा विभाग आ खो में पट्टी बाँध कर व्यवस्था देख रहे हैं अभिभावक अपने बच्चों के भविष्य को लेकर बहुत चिंतित हैं यही कारण हैं सरकारी स्कूलों से मोह भंग हो रहा हैं लोग निजी स्कूलो तरफ जा रहे हैं।


लेकिन कुछ मनचले निज स्कूल संचालक मनमानी पर उतारू हैं यह बहुत गंभीर विषय हैं उचेहरा में सरस्वती शिक्षा निकेतन के संचालक स्कूल बच्चों से लक्ष्मी गणेश कीं छोटी  मूर्तियाँ बनवा कर बाजार में बेची जाती हैं यह सिलसिला कई वर्षों से चल रहा हैं अधिकारियों के संज्ञान में लेकिन आज तक कोई कार्यवाई नहीं हुईं हैं 
युवक कांग्रेस विधानसभा नागौद के अध्यक्ष शिवेन्द्र सिंह कुँदहरी के संज्ञान में आईं तो इसकी जानकारी शिक्षा विभाग उचेहरा को दी गईं हैं लेकिन अधिकारियों का सुस्त रवैया देखते हुए जल्द ही  युवा कांग्रेस जिला शिक्षा विभाग के नाम ज्ञापन सौंप गया ।



कार्यक्रम में मुख्य रूप से राजकिशोर बर्मन पार्षद उचेहरा बलराम ताम्रकार विधायक प्रतिनिधि निरज ताम्रकार डा लालबिहारी सिंह पटेल शीटू सिंह अध्यक्ष NSUI उचेहरा सियासखी चौधरी प्रभा चौधरी  जितेन्द सिंह अमर सिंह रब्बू परिहार अक्षय सिंह उत्कर्ष सिंह जय पाल अंकित सिंह आदर्श सिंह बिदुर सिंह शुभम सिंह हिमांशु विश्वकर्मा सुहैल अक्तर प्रिंस सिंह निखिल सिंह करन सुनील कुमार अशोक  माधव समदारिया असेन्द सिंह बिक्रम रामदेव बसोर आदि लोग उपस्थिति थे!

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com