होशंगाबाद : महर्षि बाल्मिकी जयंती महोत्सव आज
होशंगाबाद। बाल्मिकी समाज द्वारा आज महर्षि बाल्मिकी जयंती आज धूमधाम से मनाई जाएगी। समाज के लोगों द्वारा सुबह 10 बजे से सेठानीघाट से संत शिरोमणि श्री रामजी बाबा समाधि स्थल तक शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद भंडारे का आयोजन किया जाएगा। शोभायात्रा में महर्षि बाल्मिकी की मूर्ति स्थापित कर रथनुमा वाहन से नगर के विभिन्न मार्गों से भ्रमण कराया जाएगा। इस दौरान समस्त नगरवासी शोभायात्रा पर पुष्पवर्षा करेंगे।
यह जानकारी बाल्मिकी समाज के जिला पटेल रामदास बड़गूजर ने दी। उन्होंने बताया कि हर वर्ष की इस वर्ष भी महर्षि बाल्मिकी जयंती पर भव्य शोभायात्रा सेठानीघाट से सुबह 10 बजे निकाली जाएगी। जिसमें सभी धर्मप्रेमियों से एवं बाल्मिकी समाज के अनुयायीओं से आव्हान करता हूं कि अधिक से अधिक संख्या में आकर कार्यक्रम का लाभ लें।
No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com